Search

 
 
 

डीएवी बरियातू स्कूल में बच्चों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

 
Ranchi : डीएवी स्कूल बरियातू में मिशन लाइफ के तहत शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रुप में स्कूल के प्राचार्य वीके पांडेय, रिलेसंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, विवेकानंद यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, साई कृपा के निदेशक गोपाल सिंह, स्वदेश बंदोपाध्याय आदि उपस्थित थे. अतिथियों ने कहा की मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है. हम सभी को पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा के लिए जिम्मेवार होना पड़ेगा. तभी हम देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं. रांची नगर निगम की ओर से विद्यार्थियों के बीच 200 पौधों का वितरण किया गया. विद्यार्थियों ने अपने- अपने घरों में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली. मौके पर नीलम शर्मा, सारिका कच्छप, अभिमन्यु कुमार पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – बड़ी">https://lagatar.in/big-news-jagarnath-mahatos-wife-baby-devi-will-become-minister-oath-on-july-3/">बड़ी

खबरः जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी बनेंगी मंत्री, 3 जुलाई को शपथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही