Search

 
 
 

रामगढ़: डीएवी बरकाकाना में गणित सप्ताह में बच्चों ने लिया हिस्सा

 
Ramgarh: डीएवी बरकाकाना में गणित सप्ताह के चौथे दिन भारत के प्रसिद्ध आधुनिक गणितज्ञ डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह के जीवन पर वर्ग नवम् की जारा आफरीन ने प्रकाश डाला. वर्ग सप्तम के आयुष कुमार ने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण के जीवन से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की. जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. वरीय शिक्षक महेश प्रसाद ने वर्ग एकादश विज्ञान के छात्र-छात्राओं को वैदिक गणित के दो महत्वपूर्ण सूत्रों के बारे में बतलाया. पहला सूत्र यावदूनम तावदूनी कृत्य वर्गेन योजयेत एवं दूसरा सूत्र द्वन्द योगा अर्थात् डुप्लेक्स विधि है. यह एक वर्ग निकालने की विधि है. जिसमें कम समय में वर्ग निकाला जा सकता है. इस विधि के माध्यम से बच्चों के प्रश्नों का हल शीघ्रता के साथ सरल तरीके से किया जा सकता है. इस विधि को सीखने में बच्चों ने रुचि दिखलाई. विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजिद ने कहा कि गणित की वैदिक शिक्षण पद्धति बच्चों में गणित के प्रति विशेष रुचि पैदा करने का काम करेगी. वैदिक काल में भारत का जो स्वर्ण युग था उसी की तरफ बढ़ाया गया. यह बहुत ही सराहनीय कदम है. इसे भी पढ़ें - धक्का-मुक्की">https://lagatar.in/politics-heated-up-over-the-pushing-incident-bjp-woman-mp-said-i-felt-uncomfortable/">धक्का-मुक्की

कांड पर सियासत गरमायी, BJP महिला सांसद बोलीं-जब राहुल क.. आये तो मैं असहज हो गयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही