Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तनाव कम करने और परीक्षा में उत्साह बढ़ाने के लिए बाल आयोग का हुआ कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट सभागार में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सेमिनार का आयोजन हुआ. इसमें बच्चों में तनाव कम करने और परीक्षा को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय संवेदीकरण सह उन्नमुखीकरण कार्यक्रम किया गया. एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो, झारखंड शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा और एनसीपीसीआर की सदस्य सचिव रुपाली गांगुली उपस्थित थे. यहां">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">यहां

क्लिक कर रांची की खबरों को पढ़ें...
कार्यक्रम पूरी तरह बच्चों में परीक्षा के प्रति तनाव को दूर करने के लिए किया गया. नवोदय, केन्द्रीय विद्यालय और कस्तुरबा गांधी विद्यालय के बच्चे शामिल थे. वहीं इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के शिक्षक भी आए थे. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेश बैस को आना था. लेकिन व्यस्तता के कारण वो नहीं आ पाये. एनसीपीसीआर के अध्यक्ष ने बच्चों को गुड टच,बैड टच और पोक्सो एक्ट के बारे में बताया, और उन्हें क्या करना चाहिए इस पर भी बात की. उन्होंने शिक्षको से कहा कि बच्चो को मारना,पीटना नहीं है. आप ऐसा करते हैं तो आपपर कार्यवाही की जाएगी. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-dumka-and-west-bengal-police-will-run-a-joint-operation-to-nab-the-criminals/">दुमका

: अपराधियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाएगी दुमका व पश्चिम बंगाल पुलिस

शिक्षा सचिव ने क्या कहा

झारखंड के शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि परीक्षा रोमांचक होना चाहिए ना की भयानक. उन्होंने यह भी कहा कि 9वीं से 12वीं तक अच्छे से पढ़ लो ये पढ़ाई पूरे जीवन में काम आता है. परीक्षा तो पूरी उम्र तक चलेगी और हमें इससे डरना नहीं चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही