Search

 
 
 

आदिवासी लड़कियों को नौकरी देने के पोस्टर मामले में बाल आयोग ने लिया संज्ञान, डीसी को कार्रवाई का निर्देश

 
Shruti Singh Ranchi: आदिवासी लड़कियों को नौकरी दिलाने के लिए खुलेआम पोस्टर लगाने मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है. इसे लेकर रांची डीसी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बाल कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार की शिकायत पर बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने कहा है कि रांची में दिल्ली की एक broomes नाम की कंपनी की ओर से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों,रेलवे स्टेशन,बस स्टॉप पर पोस्टर लगाया गया है. कंपनी ने पोस्टर में लिखा है कि दिल्ली में नौकरी के लिए संपर्क करें. पोस्टर में मासिक सैलरी 13000 से 16000 इसके अलावा रहना खाना मुक्त होने का भी उल्लेख किया गया है. लेकिन कंपनी की वेबसाइट और पोस्टर में कंपनी का रजिस्ट्रेशन और लीगल जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी लोगो में मेड माफिया लिखा हुआ है. कंपनी की पोस्टर में कोई उम्र सीमा का उल्लेख नहीं है. जिस पर बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए रांची डीसी को कार्रवाई का निर्देश दिया है. साथ ही शिकायतकर्ता को सूचित करने का भी निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें - तमिलनाडु">https://lagatar.in/high-level-drama-in-tamil-nadu-argument-with-cm-stalin-governor-walks-out-of-assembly/">तमिलनाडु

में हाई लेवल ड्रामा : सीएम स्टालिन से तकरार, राज्यपाल ने विधानसभा से किया वॉकआउट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही