Search

 
 
 

डीपीएस बोकारो में बाल मेला, बच्चों ने सीखे उद्यमशीलता के गुर

 
Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो में शनिवार का दिन उल्लास और आनंद से भरा रहा. विद्यालय के वाणिज्य संकाय की ओर से परिसर में बाल मेला ‘रिवायत 3.0’ का आयोजन किया गया. मेले में विद्यार्थियों ने उमंग, मस्ती और खेल-खेल में उद्यमशीलता व वित्तीय कौशल के गुर सीखे. मेले में कक्षा प्री-नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राऐ शामिल हुए. कक्षा पांच तक के बच्चे अपने माता-पिता के साथ आए थे. उन्होंने एक तरफ जहां मनोरंजक व रोमांचक खेलों का आनंद लिया, वहीं स्वादिष्ट व्यंजनों का भी रसास्वादन किया. आधा दर्जन से अधिक गेमिंग व एक दर्जन खाने-पीने की चीजों के स्टॉल लगाए गए थे. फरमाइसी संगीत कॉर्नर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. रंग-बिरंगे गुब्बारे व फूल-पत्तों की साज-सज्जा के बीच बच्चों ने सेल्फी पॉइंट पर फोटोग्राफी का भी जमकर आनंद लिया. इससे पूर्व बाल मेले का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने किया. उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों व सहभागी शिक्षकों को बधाई दी. कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में उद्यमशीलता, व्यावसायिक गुण, रचनात्मकता, निर्णय लेने व वित्तीय कुशलता की जानकारी मिलती है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dozens-of-women-from-katras-join-jdu/">धनबाद

: कतरास की दर्जनों महिलाओं ने थामा जदयू का दामन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही