Search

 
 
 

रांची : बिट्टी बालपन प्ले स्कूल में मना बाल उत्सव, मंच पर दिखी बच्चों की प्रतिभा

 
Ranchi : बिट्टी बालपन प्ले स्कूल रविवार को बाल उत्सव (बालपन मेले) का आयोजन किया गया. इसमें राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों से अभिभावक अपने बच्चे को लेकर पहुंचे. यहां डांसिंग, सिंगिंग, स्पोर्टस, म्युजिकल चेयर, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बिट्टी बालपन प्ले स्कूल राजधानी रांची के रातू रोड के इन्द्रपुरी रोड नंबर-5 में है. स्कूल के प्राचार्य प्रणव अनामय ने बताया कि यहां हर वर्ष इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके. साथ ही उनकी पढ़ाई के साथ उनकी कला को और बेहतर तरीके से निखारा जा सके. इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूल प्रबंधन पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है और बच्चोंं को एक स्थायी मंच प्रदान करता है. इस मेले का संचालन प्राचार्य प्रणव अनामय की देखरेख में हुआ. शिक्षिका सपना सिंह, नेहाशु चौधरी, रविता कुमारी, तनुराधा चौधरी तथा पप्पू सिंह समेत सभी कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया. यहां के सफाई कर्मचारियों ने भी स्कूल प्रांगण को सुंदर तरीके से सजाने में मदद की. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-nishikant-ji-keep-making-predictions-everything-will-be-revealed-in-two-days-sarfaraz/">Exclusive:

निशिकांत जी करते रहें भविष्यवाणी, दो दिन में होगा सब खुलासा: सरफराज
बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान (न्यास) की चेयरपर्सन डॉ. वंदना कुमारी एवं बीआईटीटी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि यह बाल उत्सव हमारे नन्हें-मुन्हे बच्चों के साथ-साथ पूरे रांचीवासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आता है. जिसमें माता-पिता अपने बच्चों के साथ नव वर्ष का स्वागत पूरी ताजगी एवं हर्षोल्लास के साथ करें. साथ ही साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए धन्यवाद दिया. [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही