Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्ची के साथ यौन शोषण के बाद भी बंद नहीं हुआ बाल गृह, NCPCR के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण.

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने दीया सेवा संस्थान का निरीक्षण किया. बरियातू स्थित दीया सेवा संस्थान का निरीक्षण करने के बाद प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज रांची में एक बालगृह  का निरीक्षण किया. एक साल पहले बच्ची के यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ था,आरोपी ग़ैर अनुमोदित स्थान पर चल रहे बालगृह संचालक का पुत्र है, गिरफ़्तारी नहीं हुई, न होम बंद हुआ, अभी भी 10 बच्चियां रह रही हैं. झारखंड सरकार पैसा भी दे रही है. इसे भी पढ़ें - हीटवेव">https://lagatar.in/heatwave-is-deadly-scientists-warn-heat-can-kill-thousands-in-india-pakistan/">हीटवेव

है जानलेवा, वैज्ञानिकों ने चेताया, भारत-पाकिस्तान में गर्मी से जा सकती है हजारों की जान!

क्या है मामला

लोहरदगा जिले की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने बरियातू थाना में बीते 15 फरवरी 2021 को मामला दर्ज कराया था. और कहा था कि वह पिछले साल से दीया सेवा संस्थान बरियातू रांची में रह रही है. उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाई के नाम पर हॉस्टल में छोड़कर गुजरात चले गए थे. इस दौरान कभी कभार हॉस्टल के स्टाफ के द्वारा पढ़ाई कराया जाता था, लेकिन ज्यादातर घरेलू काम ही कराया जाता था. नाबालिक लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सीता स्वासी का छोटा बेटा पवन उसके साथ गलत हरकत करता था. मैं वहां दुबारा नहीं जाना चाहती हूं. इसे भी पढ़ें - हथियारबंद">https://lagatar.in/armed-criminals-threaten-to-stop-construction-work-workers-mobiles-looted/">हथियारबंद

अपराधियों ने निर्माण कार्य बंद करने की दी धमकी, मजदूरों के लूटे मोबाइल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही