Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑड्रे हाउस में 25 मई से 8 जून तक बाल कार्यशाला

  • सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार की पहल
Ranchi : सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार इस वर्ष बच्चों के लिए कई तरह की कला विधाओं पर आधारित कार्यशालाओं का आयोजन करने जा रहा है. ये कार्यशाला 25 मई से 8 जून तक ऑड्रे हाउस में चलेगी. इन कार्यशालाओं में एक तरफ झारखंड कला मंदिर के शास्त्रीय गुरुओं के द्वारा कथक, भरतनाट्यम और शास्त्रीय गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा, तो दूसरी ओर वरिष्ठ लोकनृत्य विशेषज्ञ मनपुरन नायक द्वारा परंपरा और विरासत में मिली पारंपरिक लोक नृत्य के द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा. बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभाओं को तराशने के लिए बाल नाट्य कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है. इस नाट्य कार्यशाला के संचालन के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के नाट्य विशेषज्ञ संजय कुमार लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ में रंगकर्मी मुन्ना लोहार इन्हें सहयोग करेंगे.

आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का भी आयोजन

बच्चों के अंदर ललित कला को विकसित करने के उद्देश्य से आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का भी आयोजन किया जा रहा है. सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की योजना है कि बच्चे अपनी इच्छा अनुसार किसी भी एक कला विधा का चयन कर उसका प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. ये सभी कार्यशाला 8:00 बजे सुबह से 11:00 बजे तक ऑड्रे हाउस में चलेगी. कार्यशाला में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, ऑड्रे हाउस, झारखंड कला मंदिर होटवार, के कार्यालय एवं निदेशालय की वेबसाइट www.jharkhandculture.com से प्राप्त किया जा सकता है. कार्यशाला से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए 0651-2401917 से संपर्क किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें – सिमडेगा">https://lagatar.in/congress-and-jharkhand-party-leaders-from-simdega-join-jmm/">सिमडेगा

के कांग्रेस और झारखंड पार्टी के कई नेता जेएमएम में शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही