Search

 
 
 

चिली महिला हॉकी टीम पहुंची रांची, पहले मुकाबले में जर्मनी से होगी टक्कर

 
Ranchi :  राजधानी रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन किया जा रहा है. ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद से एक-एक करके टीम का रांची आना शुरू हो गया है. इसी क्रम में चिली महिला हॉकी टीम आज रविवार को रांची पहुंची. खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. सह-कप्तान कमीला कराम व मानुएला उर्रोज के नेतृत्व में और हेड कोच सेर्जियो विगिल के मार्गदर्शन में चिली ने अंतरराष्ट्रीय मैदान पर अपनी पहचान बनाने का लक्ष्य बनाया है. वैश्विक रैंक में यह टीम 14वें स्थान पर है. इसके बावजूद चिली की टीम FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स रांची 2024 में कोई कसर ना छोड़ने का दृढ़संकल्प लेकर आयी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/e56c302f-de4f-4962-bbab-dbdb471291be.jpeg"

alt="" width="1600" height="1368" />

दृढ़संकल्प लेकर इतनी दूर से आये हैं खिलाड़ी - कप्तान मानुएला उर्रोज 

बता दें कि चिली पूल A में है. उनका कैंपेन 13 जनवरी को जर्मनी के साथ एक तेज मुकाबले से शुरू होगा. इसके बाद 14 जनवरी को चेक रिपब्लिक के साथ चिली टीम का मुकाबला होगा. उनके पूल मैचों का समापन 16 जनवरी को जापान के खिलाफ होगा.  कप्तान मानुएला उर्रोज ने कहा कि रांची आकर हम काफी खुश हैं. कहा कि पेरिस ओलंपिक्स 2024 में जगह बनाना ही हमारा लक्ष्य है. इस टूर्नामेंट और उनकी आकांक्षाओं का महत्व बताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी दृढ़संकल्प लेकर इतनी दूर से आयी हैं. आशा है कि हम इसे पूरा कर सकें. बताया कि पैन-अमेरिकन खेलों के बाद हमने और अधिक ट्रेनिंग शुरू की है. एक सप्ताह में पांच बार प्रशिक्षण लेते हैं.

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में जगह बनाना लक्ष्य - हेड कोच

जब उनसे पूछा गया कि ओलंपिक में जगह बनाने के सवाल पर कप्तान कमीला कराम ने कहा कि हमारे लिए यह एक अविश्वसनीय अवसर है.  विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. हेड कोच सेर्जियो विगिल ने कहा कि टीम में युवा खिलाड़ी हैं. इनमें से कुछ बहुत अधिक अनुभवी खिलाड़ी और कुछ बहुत विशेष अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमारे पास बहुत जवान कप्तान है. जो अनुभवी तो है ही साथ ही हर बॉक्स को टिक करते हैं. कहा कि पेरिस ओलंपिक्स 2024 में चिली स्थान बुक करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही