Search

 
 
 

ठिठुरा झारखंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट, 15 जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे

 
Ranchi: पूरे झारखंड में शीतलहर चल रही है. न्यूनतम पारा गिर कर 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, तीन जनवरी को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. लेकिन बाद में आसमान साफ हो जाएगा. गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-27150-schemes-of-jal-jeevan-mission-pending/">झारखंड

में जल जीवन मिशन का हाल बेहाल, 27,150 योजनाएं पेडिंग

पिछले तीन दिन में 8.3 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा पारा

राज्य में पिछले तीन दिनों में तापमान में 8.3 डिग्री सेंटीग्रेट गिरावट आई है. राजधानी रांची में 31 दिसंबर 2024 को पारा में 4.9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई थी. एक जनवरी को 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड और दो जनवरी को दो डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे आ गया है. न्यूनतम तापमान रांची के कांके में दर्ज किया गया है.

15 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे

झारखंड के 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है. इसके बाद दो से चार डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में वृद्धि की संभावना है. वहीं रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना जताई गई है. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-sadar-munshi-arrested-red-handed-while-taking-bribe-acb-took-action/">रांची:

सदर सीओ घूस लेते रंगे हाथ अरेस्ट, एसीबी ने कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही