Search

चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदले, तो भारत का पलटवार, इससे वास्तविकता नहीं बदल सकती

NewDelhi : चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नाम बदल दिये जाने पर भारत ने कहा कि हम चीन के इस कदम को सिरे से खारिज करते हैं. चीन की इस हरकत का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह की कोशिश की हो. कहा कि चीन पहले भी ऐसा कर चुका है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है. चीन भले ही अरुणाचल की जगहों का नाम बदल दे, लेकिन इससे वास्तविकता नहीं बदली जा सकती. इसे भी पढ़ें : गृहमंत्री">https://lagatar.in/sensational-allegation-of-home-minister-suella-braverman-british-pakistanis-sexually-exploit-white-girls-give-drugs/">गृहमंत्री

सुएला ब्रेवरमैन का सनसनीखेज आरोप, ब्रिटिश पाकिस्तानी गोरी लड़कियों का यौन शोषण करते हैं, ड्रग्‍स देते हैं…

चीनी, तिब्बती और पिनयिन भाषा में लिस्ट जारी की थी

बता दें कि चीन ने इससे पहले अप्रैल 2017 और दिसंबर 2021 में भी अरुणाचल की कई जगहों के नाम बदल दिये थे, लेकिन हर बार उसे नाकामयाबी मिली है. जान लें कि चीन हमेशा से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा जताता रहा है. कल यानी 3 अप्रैल को चीन के मंत्रालय ने अरुणाचल की 11 जगहों के नाम बदलते हुँ एक चीनी, तिब्बती और पिनयिन भाषा में एक लिस्ट जारी की थी. चीन की इस लिस्ट में दो मैदानी इलाके, दो रिहायशी इलाके, पांच पहाड़ी इलाकों समेत दो नदियां शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/attacker-on-pm-modi-rahul-gandhi-again-asked-whose-20-thousand-crores-in-adanis-shell-company/">पीएम

मोदी पर हमलावर राहुल गांधी ने फिर पूछा, अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं?

भारत ने कहा, तथ्य कभी नहीं बदले जा सकते

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि अरुणाचल की जगहों के नाम बदलना चीन का एक वैध कदम है और हमारा अधिकार है. ग्लोबल टाइम्स चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली समूह के प्रकाशनों का ही हिस्सा है. हालांकि भारत हमेशा से दोहराता आया है कि अरुणाचल हमारा अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा. चीन चाहे कितनी बार तथ्य बदलने की कोशिश कर ले, लेकिन तथ्य नहीं बदल सकते. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp