Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चीन, पाकिस्तान पीछे छूटे, प्रदूषित शहरों की सूची में भारत टॉप पर, गाजियाबाद की हवा सबसे ज्यादा जहरीली

Advertisement
Advertisement
Lagatar desk : भारत  दुनिया के 100 सबसे ज्‍यादा प्रदूषित सूची में चीन और पाकिस्‍तान को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंच गया है. दुनियाभर में हवा की गुणवत्‍ता पर नजर रखने वाले IQAir की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत के गाजियाबाद शहर की हवा देश में सबसे ज्‍यादा जहरीली है और वह चीन के होटान शहर के बाद दुनिया में दूसरा सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहर है. देखा जाये तो इस समय भारत, चीन और पाकिस्‍तान भारी प्रदूषण को दौर से जूझ रहे हैं. इससे लोगों में फेफड़े की बीमारी का खतरा बढ़ गया है. इसे भी पढ़ें-भानू">https://lagatar.in/ed-raids-bhanu-constructions-whereabouts/">भानू

कंस्ट्रक्शन के ठिकाने पर ED का छापा

ज्‍यादा प्रदूषित शहरों में 46 भारत के

मालूम हो कि पिछले सप्‍ताह दिल्ली  में हालत इतनी खराब हो गयी थी कि वहां स्‍कूलों को बंद करना पड़ा. अलजजीरा ने IQAir के हवाले से बताया कि राजधानी नयी दिल्‍ली में हवा में PM2.5 पार्टिकल का स्‍तर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के स्‍वीकार्य स्‍तर से 34 गुना ज्‍यादा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ठंड में हवा सबसे ज्‍यादा जहरीली हो जाती है जब किसान पराली जलाते हैं. PM2.5 पार्टिकल इंसान के फेफड़ों के लिये बहुत ही खतरनाक है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2020 में दुनिया के 100 सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहरों में 46 भारत के थे.दुनिया के 10 सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहरों की सूची में 9 भारत में हैं.इसके बाद चीन का नंबर था और उसके 42 शहर सबसे ज्‍यादा प्रदूषित हैं. चीन के बाद पाकिस्‍तान के 6, बांग्‍लादेश के 4, इंडोनेशिया और थाइलैंड का 1 शहर इस सूची में शामिल है. इन सभी शहरों में PM2.5 एयर क्‍वालिटी रेटिंग 50 से ज्‍यादा है. दुनिया के 10 सबसे ज्‍यादा प्रदूषित शहरों की सूची में 9 केवल भारत से हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही