Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ताइवान पर बड़े हमले की तैयारी में चीन? अमेरिका ने चेताया

Advertisement
Advertisement
Washington : रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच क्या एक और लड़ाई छिड़ने वाली है? चीन के सैन्य अधिकारियों की एक ऑडियो क्लिप लीक हो गई है, जिसके मुताबिक चीन रूस की ही तरह ताइवान पर हमला करने की तैयारी कर रहा है. यह ऑडियो क्लिप चीन के मानवाधिकार कार्यकर्ता जेनिफर हेंग ने ट्वीट की थी. 57 मिनट की इस ऑडियो क्लिप को LUDE मीडिया नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था. इस बीच क्वाड समिट से पहले इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि अगर ताइवान पर चीन हमला करेगा तो अमेरिका इसका जवाब देगा. उन्होंने कहा कि ताइवान पर हमले के बारे में सोचकर भी चीन खतरे से खेल रहा है.

ऑडियो क्लिप की पूरी पुष्टि नहीं

यूट्यूब चैनल का दावा है कि जिस सीनियर अधिकारी ने यह ऑडियो क्लिप लीक की है, वह ताइवान पर शी जिनपिंग के प्लान को दुनिया के सामने रखना चाहता है. इस ऑडियो क्लिप में कथित रूप से सीपीसी और पीएलके के बीच ताइवान में युद्ध का माहौल बनाने को लेकर बातचीत हो रही थी. इस ऑडियो क्लिप की अभी तक पूरी पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि बातचीत से लगता है कि यह चीन में ही रिकॉर्ड हुई है.

अहम मीटिंग की ऑडियो क्लिप लीक हो गई

ऐक्टिविस्ट का दावा है कि चीन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी अहम मीटिंग की ऑडियो क्लिप लीक हो गई. दावा यह भी किया गया है कि इसके लिए एक लेफ्टिनेंट जनरल और तीन मेजर जनरल को मौत की सजा दी जा चुकी है. इस क्लिप के मुताबिक मीटिंग में चीनी सेना के टॉप अधिकारी मौजूद थे. इस ऑडियो के मुताबिक गुआंगडोंग प्रांत को पूर्वी और दक्षिणी वॉरजोन ने जो काम दिए हैं उनमें 20 कैटिगरी शामिल हैं. इसके मुताबिक 1.40 लाख सैनिक, 953 शिप, 1653 यूनिट, 20 एयरपोर्ट और डॉक, 6 रिपेयर ऐंड शिपबिल्डिंग यार्ड, 14 इमर्जेंसी ट्रांसफर सेंटर, अस्पताल, ब्लड स्टेशन, ऑइल डिपो, गैस स्टेशन आदि का जिक्र किया गया है. अगर ऑडियो क्लिप सही है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन ताइवान पर कितने बड़े हमले की तैयारी कर रहा है.

`खतरे से खेल रहा चीन, भुगतना होगा`- जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यदि ताइवान पर चीन हमला करता है तो फिर अमेरिका उसका जवाब देगा. उन्होंने कहा कि ऐसा होने की स्थिति में अमेरिका की ओर से ताइवान को सैन्य मदद दी जाएगी. ताइवान को धमकी देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, `खतरे से खेल रहा चीन, भुगतना होगा` जापान में आयोजित होने जा रहे क्वाड समिट से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन को ताइवान के मसले पर कड़ा संदेश दिया है. जो बाइडेन ने कहा कि यदि ताइवान पर चीन हमला करता है तो फिर अमेरिका उसका जवाब देगा.

ताइवान को सैन्य मदद दी जाएगी

उन्होंने कहा कि ऐसा होने की स्थिति में अमेरिका की ओर से ताइवान को सैन्य मदद दी जाएगी. यही नहीं उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि चीन खतरे से खेलने का प्रयास कर रहा है. मीडिया से बात करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि यह हमारा कमिटमेंट है कि ताइवान की रक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि वन चाइना पॉलिसी को लेकर सहमत हैं, लेकिन किसी भी क्षेत्र पर यदि चीन की ओर से जबरन कब्जा किया जाता है, तो फिर उसका जवाब दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – ज्ञानवापी">https://lagatar.in/hearing-in-varanasi-district-court-in-gyanvapi-case-completed-decision-will-come-on-24th/">ज्ञानवापी

मामले में वाराणसी जिला कोर्ट में  सुनवाई पूरी, 24 को आयेगा फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही