की कोशिश नाकाम, BSF ने पंजाब की सीमा पर दो ड्रोन मार गिराये)
पाकिस्तान भी भारत में G-20 बैठक का कर चुका है विरोध
बता दें कि पाकिस्तान भी जम्मू-कश्मीर में जी20 बैठक आयोजित करने के भारत के फैसले का विरोध कर चुका है. पाकिस्तान ने कहा था कि वह कश्मीर में G-20 कराने के भारत के प्रयास को खारिज करता है. पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि उसे उम्मीद है कि G-20 के सदस्य देश कानून और न्याय के लिए इस प्रस्ताव का स्पष्ट विरोध करेंगे. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-plfi-supremo-dinesh-gop-demands-10-ak-47-from-bjp-leader-in-extortion/">बड़ीखबर : भाजपा नेता से PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने रंगदारी में मांगे 10 AK-47
चीन हमेशा भारत का विरोध और पाक की करता है तरफदारी
बता दें कि चीन, पाकिस्तान का करीबी सहयोगी है. इस बात को चीन कई बार साबित कर चुका है. इससे पहले पाकिस्तान और चीन ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को लेकर बयानबाजी की थी. चीन और पाकिस्तान ने एक संयुक्त बयान में लंबे समय से चल रहे कश्मीर मुद्दे को उठाया था. दोनों देशों ने कहा था कि कश्मीर मुद्दे को "संयुक्त राष्ट्र चार्टर, प्रासंगिक सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय" समझौते के अनुसार ठीक से और शांतिपूर्वक हल किया जाना चाहिए. हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इन दोनों देशों के बयानों को खारिज किया जा चुका है. मंत्रालय ने कहा था कि संबंधित सभी पक्ष इन मामलों पर हमारी स्पष्ट स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं और हमेशा रहेंगे. किसी भी दूसरे देश का इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. इसे भी पढ़ें : दान">https://lagatar.in/hazaribaghs-old-age-home-running-with-donation-money/">दानके पैसे से चल रहा हजारीबाग का ओल्ड एज होम, कर्मियों को 3 साल से नहीं मिला वेतन [wpse_comments_template]

Leave a Comment