Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चीन की नजरें सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर, भूटान क्षेत्र में बना रहा सड़क, रक्षा मामलों के विशेषज्ञ जता रहे चिंता

Advertisement
Advertisement
Beijing :  चीन की नजरें भारत के अहम सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर टिकी हुई हैं, जिसे भारत का `चिकन नेक` भी कहा जाता है. बता दें कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर व्यापारिक और भौगोलिक और रणनीतिक रूप से भारत का एक अहम क्षेत्र है.  आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चीन तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) की चुंबी घाटी में अपनी कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहा है और अपने पैर जमा रहा है. यह इलाका भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर के करीब है. जान लें कि पूर्वी लद्दाख के रास्ते चीन को आगे बढ़ने से भारतीय सेना ने रोक रखा है.  लेकिन विस्तारवादी चीन अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए `पीछे` के रास्ते से भारत में घुसने की कवायद में है. इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग">https://lagatar.in/morning-consult-survey-pm-modi-is-still-the-number-one-leader-in-the-world-but-the-popularity-has-decreased-compared-to-last-year/">मॉर्निंग

कंसल्ट सर्वे : पीएम मोदी आज भी दुनिया में नंबर वन लीडर, पर पिछले साल के मुकाबले घटी लोकप्रियता

सिलीगुड़ी संवेदनशील`इलाका 

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने हाल ही में सिलीगुड़ी को संवेदनशील` करार दिया था. एक आधिकारिक सूत्र ने जानकारी दी कि चीन चुंबी घाटी(सिलीगुड़ी कॉरिडोर के करीब) में एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर रहा है  चीनी सेना भूटानी क्षेत्र में सड़कें बनाकर अपनी जड़े मजबूत कर रही है.   याद करें कि पिछले साल हाई रिजॉल्यूशन सैटेलाइट इमेज सामने आयी थी. इसमें चीन को भूटानी इलाके से होते हुए तोरसा नदी के किनारे सड़कें बनाते हुए दिखाया गया था. एक रक्षा अधिकारी का कहना था कि सीमा समाधान को गति देने के लिए भूटान और चीन के बीच तीन-चरणीय रोड मैप पर हालिया समझौता ज्ञापन इस संदर्भ में अहम भूमिका निभा सकता है. इसे भी पढ़ें :  नवाब">https://lagatar.in/nawab-maliks-ninth-press-conference-samir-wankhede-along-with-bjp-leader-conspired-to-kidnap-aryan-khan/">नवाब

मलिक की नौवीं प्रेस कॉन्फ्रेंस,  समीर वानखेड़े ने भाजपा नेता के साथ मिल कर आर्यन खान के अपहरण की साजिश रची

ब्रह्मा चेलानी ने चीन के निर्माण पर चिंता जताई

  रक्षा मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने चीन के निर्माण पर चिंता जताई है.  ट्वीट किया कि जब सभी की निगाहें लद्दाख में सीमावर्ती क्षेत्रों पर पीएलए के अतिक्रमण पर हैं, तब चीन चुपचाप कहीं और अपनी आक्रामक क्षमताओं को बढ़ा रहा है.  इसमें भारत के चिकन नेक के पास भूटान क्षेत्र में सड़कों का निर्माण शामिल है. इसे भी पढ़ें :   भारत">https://lagatar.in/india-lifts-ban-on-italian-defense-company-leonardo-spa-linked-to-agustawestland-conditions-apply/">भारत

ने अगस्तावेस्टलैंड से जुड़ी इटली की डिफेंस कंपनी लिओनार्डो एसपीए से प्रतिबंध हटाया, शर्तें लागू

चिकन नेक कॉरिडोर से तिब्बत की चुंबी घाटी 130 किमी दूर 

पश्चिम बंगाल में स्थित गलियारा 60 किमी लंबा और 20 किमी चौड़ा है और उत्तर-पूर्व हिस्से को बाकी भारत से जोड़ता है. यह न केवल एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है बल्कि दक्षिण पूर्व एशिया के लिए भी एक महत्वपूर्ण `प्रवेश द्वार` है.  यह क्षेत्र कई अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से घिरा हुआ है जिसमें बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और चीन शामिल हैं. चिकन नेक कॉरिडोर से तिब्बत की चुंबी घाटी महज 130 किमी दूर है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही