Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चीनी राजदूत ने भारत से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने अपील की

Advertisement
Advertisement
Lagatardesk :  चीन ने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वुशु  खिलाड़ियों को एशियन गेम्स 2023 के लिए `एक्रिडिटेशन` (वीजा) देने से इनकार कर दिया था. इस निर्णय के बीच चीन के राजदूत झा लियू ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने की अपील की. कोलकाता में आयोजित पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के 74वें स्थापना दिवस पर लियू ने कहा कि वर्तमान में दोनों देशों के बीच संबंध स्थिर हैं और दोनों देशों के नेता बातचीत और संचार रखते हैं. चीन दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमति पर काम आगे बढ़ाने, बातचीत व संचार को मजबूत करने, हस्तक्षेप संबंधी कठिनाइयों को दूर करने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-fixed-the-maintenance-amount-at-rs-1000-sc-expressed-surprise/">झारखंड

HC ने मेंटेनेंस राशि 1000 तय की, SC ने हैरानी जतायी, कहा-5000 दें)

दोनों देशों का साझा विकास और पुनरुद्धार से है जुड़ा 

झा लियू ने कहा कि पड़ोसी देश विश्व शांति के निर्माता के तौर पर ,वैश्विक विकास में सहयोग के जरिये और व्यापक दृष्टिकोण के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा के लिए भारत सहित सभी के साथ काम करने का इच्छुक है. स्थिर और स्वस्थ चीन-भारत संबंध दोनों देशों और लोगों के हित में हैं. दोनों देशों का साझा विकास और पुनरुद्धार एशिया और दुनिया के भविष्य से जुड़ा है. इसे भी पढ़ें : राघणीति">https://lagatar.in/photos-of-raghnitis-wedding-also-surfaced/">राघणीति

की शादी की भी फोटोज आयी सामने, एक-दूजे का हाथ थामे लिये सात फेरे

चीन के फैसले के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हांगझोउ दौरा रद्द किया

राजदूत झा लियू से जब तीन भारतीय खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘ एशियाई खेल हम सभी का खेल है. हम परिवार हैं. यह द्विपक्षीय मुद्दा है और मैं आपको चीन के दूतावास से संपर्क करने का आग्रह करता हूं. चीन द्वारा नेमान वांग्सू, ओनिलू टेगा और मेपुंग लामगू को वीजा नहीं दिये जाने के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विरोध स्वरूप हांगझोउ का अपना दौरा रद्द कर दिया. वुशु प्रतिस्पर्धाएं रविवार को शुरू हो गयी और लामगू अपनी महिलाओं की चांगक्वान स्पर्धा में शुरुआत नहीं कर (डीएनएस) सकीं. जबकि टेगा का नाम भी महिलाओं की 52 किग्रा स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में नहीं था. इसे भी पढ़ें : Asian">https://lagatar.in/asian-games-2023-indias-first-gold-medal-in-the-bag-world-record-made-in-shooting/">Asian

Games 2023 : भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल, निशानेबाजी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही