Search

 
 
 

चीनी नागरिक ने 1200 भारतीयों से 1400 करोड़ ठगे, कांग्रेस ने श्वेत पत्र लाने की मांग की

 
New Delhi : कांग्रेस ने आज शुक्रवार को दावा किया कि चीन के एक नागरिक ने गुजरात में नौ दिनों के भीतर 1200 भारतीय नागरिकों से 1400 करोड़ रुपये की लूट की. पार्टी ने मांग की कि सरकार को श्वेत पत्र के जरिये इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी पूछा कि चीन के ‘घोटालेबाजों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआईओ) का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया?                                                                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां  क्लिक करें

प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह उसे रोक नहीं सके

खेड़ा ने  संवाददाताओं से कहा, एक चीनी व्यक्ति ने गुजरात में केवल नौ दिनों में 1200 लोगों से 1400 करोड़ रुपये की भारी ठगी की और देश से भाग गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी या गृह मंत्री अमित शाह उसे रोक नहीं सके. कुछ खबरों से यह भी पता चलता है कि इस दानी डेटा ऐप घोटाले ने लोगों को 4,600 करोड़ रुपये का भारी चूना लगाया होगा. खेड़ा ने दावा किया कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में पुलिस ने इस ऐप का प्रचार प्रसार किया.

  चीनी नागरिक ने गुजरात के आम लोगों से करोड़ों ठगे  

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘वू उयानबे नामक एक चीनी तकनीकी विशेषज्ञ 2020-22 में भारत में रहा, उसने एक नकली फुटबॉल सट्टेबाजी ऐप बनाया और भारत से भागने से पहले गुजरात के आम लोगों से करोड़ों ठग लिये ज्यादातर पीड़ित गुजरात के बनासकांठा और पाटन और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से हैं. उन्होंने कहा कि ऐप से जुड़े घोटाले पर ‘श्वेत पत्र लाना चाहिए. खेड़ा ने आरोप लगाया, हाल के दिनों में महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती गुजरात सट्टेबाजी घोटालों और पोंजी योजनाओं का केंद्र बन रही है, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इन योजनाओं के शिकार हुए गुजरातियों की दुर्दशा के प्रति दुखद डबल उदासीनता प्रदर्शित की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही