Beijing : हिंद महासागर में चीन की मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूबने की खबर है. नाव पर सवार चालक दल के सभी 39 सदस्य लापता हो गये हैं. चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार नाव मंगलवार तड़के लगभग 3 बजे डूब गयी. CCTV चैनल ने जानकारी दी है कि चालक दल में चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के 5 लोग शामिल हैं. एक भी लापता शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. नाव के डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें एक अनुमान के अनुसार चीन में सबसे ज्यादा मछली पकड़ने वाली नौकाएं हैं. खबरों के अनुसार ऐसी कई नौकाएं महीनों और सालों तक समुद्र में मछली पकड़ने के काम में लगी रहती हैं. चीन की अर्थव्यवस्था में मछलियों के कारोबार का अहम रोल है.

Leave a Comment