Search

 
 
 

चिप्स लदा हाइवा पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर-खलासी

 
Simdega : जलडेगा थाना क्षेत्र के बलडेगा मनोहर डाउन में चिप्स लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में हाइवा का ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया, वहीं खलासी दूर में जा गिरा. दुर्घटना के बाद आसपास ग्रामीणों ने थाना प्रभारी हीरालाल महतो को सूचना दी. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने गैस कटर, जेसीबी और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी में फंसे चालक को सुरक्षित निकाल लिया. चालक को कई जगह चोट लगी है. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जलडेगा में भर्ती कराया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हाइवा JH-07-D-7491 बिरमित्रपुर, ओडिशा निवासी चंदन साहु का है. हाइवा देवेंद्र साहु के नाम से रजिस्टर्ड है. बलडेगा मनोहर डाउन के पास संकीर्ण पुलिया के पास एक ऑल्टो कार को साइड देने के क्रम में हाइवा पलट गया. गाड़ी में लदे चिप्स की भी जांच की जायेगी कि चिप्स वैध है या अवैध. इधर गाड़ी ऑनर ने बताया कि हाइवा केरसई से चिप्स लेकर जलडेगा जा रहा था. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-a-gang-rape-accused-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: गैंगरेप के एक आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या- जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही