Search

 
 
 

बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

 
Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी दल के नेताओं को एक करने में जुटे हुए हैं. देश के अलग-अलग राज्यों के कई नेताओं से वो मुलाकात कर चुके हैं. इस बीच चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर सीएम पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध, लूट, हत्या जैसे मामले बढ़ रहे है, लेकिन सीएम अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिये विपक्षी नेताओं को एक करने में लगे हुए हैं. उन्हें बिहार के लोगों की कोई चिंता नहीं है. उन्हें अलग-अलग राज्यों में जाने का समय है, लेकिन उनके पास बिहारियों के लिये समय नहीं है. चिराग पासवान ने ये भी कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी पहली प्राथमिकता बिहार को लेकर होनी चाहिये. लेकिन वो अलग ही सपना देख रहे हैं.

विपक्ष को एक करने की कोशिश में मुख्यमंत्री

बता दें कि, लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एक करने की कवायद में लगे हुए हैं. इसी के तहत उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और डी .राजा , ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर चुकें हैं. इसे भी पढ़ें: मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-bus-truck-collision-kills-5-people-of-same-family-more-than-15-injured/">मध्य

प्रदेश : बस-ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही