Search

 
 
 

हजारीबाग: चिराग पासवान ईमानदार छवि के नेता हैं - रामकिशोर

 
Hazaribagh: हजारीबाग स्थानीय नगर भवन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा सह चतरा जिला प्रभारी रामकिशोर सावंत द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे. रामकिशोर सावंत अपने 500 लोगों के साथ लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जेपी आंदोलन के एक सच्चे सिपाही थे और भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने इंदिरा गांधी के समय में जेपी आंदोलन में शामिल होकर सत्ता परिवर्तन करने का काम किया था. इसी नक्शे कदम पर उनके पुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान चल रहे हैं. वे ईमानदार छवि के नेता हैं. जिससे प्रभावित होकर हम भाजपा छोड़कर लोक जनशक्ति पार्टी में सम्मिलित हुए हैं. संत कोलंबस कॉलेज मोड़ से जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाइकिल रैली के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान को नगर भवन हजारीबाग भव्य स्वागत के साथ लाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, प्रदेश सचिव जयश्री पासवान, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव द्विवेदी ,रामकिशोर सावंत, जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से गायक प्रवीण राठौर ने की. भीम आर्यन डांस ग्रुप के द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई. गायिका प्रीति पांडे, बबलू सिन्हा , शशिकांत सिंह उर्फ चुन्नू , अमित गुप्ता ने अपनी गायकी से सबको झुमाया. मंच संचालन आर्ट एवं कलर ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक ने किया. कार्यक्रम में पिंटू कुमार साव, चंदन कुमार, अखिलेश दास, मोहम्मद उस्मान, कृष्णासोनी, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद आलम, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद रफीक ,गुलाम जिलानी, जितेंद्र पासवान, राहुल राज, नरेश पांडे, पंकज कुमार, अवध कुमारविकास कुमार, विकास कुमार, विवेक मिश्रा, जागेश कुमार, गणेश मेहता, तुलसी पासवान, पुष्पा देवी, अनीता देवी, मीना देवी, तारा देवी ,शकुंतला देवी, पूनम देवी समेत सैकड़ों महिला-पुरुष इसे सफल बनाने में लगे हुए थे. इसे भी पढ़ें - चिकित्सक">https://lagatar.in/doctor-rape-murder-case-demonstration-of-doctors-continues-across-the-country-including-delhi-kolkata/">चिकित्सक

रेप-हत्या मामला :  दिल्ली-कोलकाता सहित देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही