Search

 
 
 

एनडीए में शामिल हुए लोजपा रामविलास के चिराग पासवान

 
New Delhi : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान सोमवार को एनडीए में शामिल हो गये. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है. मैं राजग परिवार में उनका स्वागत करता हूं.

चिराग ने की शाह से  की मुलाकात

इससे पहले चिराग पासवान ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक से एक दिन पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. पासवान 2024 के आम चुनावों के लिए बिहार में लोकसभा सीट के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के साथ लगातार बातचीत कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय इससे पहले चिराग से दो बार मुलाकात कर चुके हैं. चिराग के पिता और दिवंगत दलित नेता रामविलास पासवान के नेतृत्व में अविभाजित लोजपा ने 2019 में बिहार की छह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के साथ सीट के बंटवारे के तहत उसे राज्यसभा की एक सीट भी मिली थी. चिराग चाहते हैं कि उनकी पार्टी में विभाजन के बावजूद भाजपा उसी व्यवस्था पर कायम रहे.
इसे भी पढ़ें – यूएनडीपी">https://lagatar.in/undp-report-by-2050-the-maximum-temperature-in-jharkhand-will-be-43c/">यूएनडीपी

की रिपोर्ट : झारखंड में 2050 तक अधिकतम तापमान 43° सेल्सियस हो जाएगा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही