Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिराग ने फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री और गिरिराज ने टेक्सटाइल मंत्रालय का पदभार संभाला

Patna/NewDelhi :  बिहार से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री) मंत्री का पदभार संभाल लिया. चिराग पासवान के पदभार संभालने से पहले कार्यालय में एक छोटा सा धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया था. इस समारोह में पासवान की मां और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे. पदभार संभालने के बाद पासवान ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद 100 दिवसीय योजना तैयार की जायेगी. उन्होंने किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने में इस क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया.

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प 

पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में भारत के पिछड़े प्रदर्शन को भी स्वीकार किया और इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ठोस प्रयास करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि मंत्रालय का दायरा उस व्यक्ति पर निर्भर करता है जो इसका नेतृत्व कर रहा है. मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है, क्योंकि यह करोड़ों किसानों से जुड़ा है. मैंने हमेशा हाजीपुर में प्रसंस्करण इकाइयों के बारे में बात की है. इससे किसानों को बेहतर आय मिलेगी.  बता दें कि पासवान (42) ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के ‘‘असली’’ राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की विशाल संभावनाओं को उजागर करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.

टेक्सटाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरी आती है : कपड़ा मंत्री गिरिराज

वहीं इधर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने भी कपड़ा (टेक्सटाइल) मंत्री का पदभार संभाला. पदभार संभालने के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि आज तो काम संभाले हैं. आज पहला दिन है. कहा कि टेक्सटाइल एक ऐसा सेक्टर है, जहां सबसे ज्यादा नौकरी आती है. आज दुनिया में भी हमारा निर्यात का अच्छा शेयर है. टेक्सटाइल आने वालों दिनों में देश के आकांक्षाओं के अनुरूप आगे जायेगा.

 कपड़ा उद्योग केवल कपड़े और फैशन के बारे में नहीं

पदभार संभालने के बाद गिरिराज ने एक्स पर लिखा कि कपड़ा मंत्री की भूमिका में आने पर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं, यह एक ऐसा पद है जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विरासत के लिए बहुत महत्व रखता है. कपड़ा उद्योग केवल कपड़े और फैशन के बारे में नहीं है, यह हमारे समृद्ध इतिहास, विविध परंपराओं और लाखों कारीगरों, श्रमिकों और व्यवसायों की उद्यमशीलता की भावना का प्रतीक है. लिखा कि टेक्सटाइल मिनिस्ट्री का कार्यभार संभालना एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं बड़े उत्साह के साथ स्वीकार करता हूं. साथ मिलकर हम एक ऐसा भविष्य बुनेंगे जो न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होगा बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से भी जिम्मेदार होगा. हमारी आगे की यात्रा अवसरों से भरी हुई है और मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से हम उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल करेंगे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही