Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिराग ने लिखा PM व CM को पत्र, कहा- मेरे क्षेत्र में लगवायें ऑक्सीजन प्लांट

Jamui: जमुई सासंद व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. पत्र में चिराग ने जिला के लोगों को कोरोना से बचाने की अपील की है. उन्होंने जमुई में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग रखी है. साथ ही चिराग ने वहां के सदर अस्पताल में लाये गये वेंटीलेटर के लिए ऑपरेटर और टेक्नीशियन बहाल करने की मांग की है.

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में चिराग ने कहा है कि देश में 551 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की केंद्र ने घोषणा की है. जिसमें से बिहार के 15 जिलों में ये प्लांट लगाये जायेंगे. इसमें से एक ऑक्सीजन प्लांट जमुई में लगाया जाये, क्योंकि यहां भी ऑक्सीजन की कमी की शिकायतें मिल रही हैं.
पत्र में पीएम से आग्रह करते हुए सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र में महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से ना हो. इसलिए इसे देखते हुए उनके संसदीय क्षेत्र में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाये.

बीते साल ही मिले वेंटीलेटर्स, जो अब तक नहीं हुए चालू

दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार को लिखे पत्र में चिराग ने कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र में पीएम केयर्स फंड से चार वेंटीलेटर मिले हैं. जिसकी सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है, इसका उन्हें अफसोस है. साथ ही चिराग ने नीतीश कुमार से मांग की है कि जमुई सदर अस्पताल को जो चार वेंटीलेटर मिले हैं,उसे ऑपरेट करने के लिए जल्दी से टेक्नीशियन की बहाली की जाये. साथ ही चिराग ने सीएम को लिखे पत्र में ये भी जिक्र किया है कि वेंटीलेटर का इस्तेमाल नहीं होने जानकारी स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने प्रशासन को दी है. फिर भी इसपर अभी तक अमल नहीं हो सका है.

गौरतलब है कि बिहार के जमुई में कोरोना के लगभग 12-15 मरीज हर दिन मिल रहे हैं. वहीं जिला में संक्रमितों की संख्या 11 सौ से ज्यादा है. वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़ने से ऑक्सीजन की कमी की समस्या भी आ रही है. लेकिन सदर अस्पताल के 4 वेंटीलेटर के इस्माल नहीं होने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है. बता दें कि पीएम केर्य फंड से जिला को 4 वेंटीलेटर बीचे साल ही दिये गये थे. जो टेक्नीशियन के अभाव में शुरू नहीं किये जा सके.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही