Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगालैंड चुनाव में चिराग की लोजपा को दो सीट, जदयू को सिर्फ एक सीट, राजद का खाता भी नहीं खुला

Patna : नगालैंड विधानसभा चुनाव में बिहार की तीन पार्टियां चुनाव लड़ रही थीं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, लालू यादव की पार्टी आरजेडी और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) मैदान में थी. इस चुनाव में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर चिराग पासवान भारी साबित हुए हैं. चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. पार्टी के प्रत्याशी 9 सीटों पर दूसरी स्थान पर रहे. पार्टी यहां 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को महज एक सीट पर जीत मिली. दो सीटों पर जेडीयू दूसरे स्थान पर रहा. जेडीयू को टसेमिन्यू सीट पर जीत हासिल हुई. पार्टी को मात्र सवा तीन प्रतिशत वोट मिले. सबसे बुरा हाल आरजेडी का हुआ. यहां आरजेडी अपना खाता भी नहीं खोल पाया. आरजेडी को यहां महज 0.5 प्रतिशत वोट हासिल हुआ.

चिराग की पार्टी को यहां 8.65 प्रतिशत वोट मिला

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने नगालैंड की पुघोबोतो और टोबु सीट पर जीत दर्ज की है. इसके साथ ही चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार नौ विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रहे और काफी कम वोटों से चुनाव हारे. चिराग की पार्टी को यहां 8.65 प्रतिशत वोट मिला, जो जेडीयू के वोट के मुकाबले दोगुने से ज्यादा है. यहां सबसे ज्यादा वोट और सीट बीजेपी को मिले हैं. बीजेपी को यहां 18.93 प्रतिशत वोट मिला है. नगालैंड में बीजेपी और एनडीपीपी गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है. एनडीपीपी गठबंधन को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई है. नेफियू रियो लगातार पांचवी बार राज्य के सीएम बनेंगे.
इसे भी पढ़ें – ED">https://lagatar.in/ed-took-virendra-rams-voice-sample-sought-details-of-dsp-pramod-mishra-rajendra-dubey-and-yagyanarayans-property-from-the-jh-police/">ED

ने लिया वीरेंद्र राम का वॉयस सैंपल, DSP प्रमोद मिश्रा, राजेंद्र दुबे और यज्ञनारायण की संपति की डिटेल पुलिस से मांगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही