Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एलजेपी अध्यक्ष Chirag Paswan का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वह दिवंगत पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तस्वीर के सामने डायलॉग बोल रहे हैं और हंसी मजाक कर रहे हैं. साथ ही एक्टिंग के साथ-साथ कौन सी बात कैसे कहनी है ये सबकुछ तय करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में चिराग पासवान बेहद इमोशनल दिख रहे हैं और बिहार की जनता के बीच एलजेपी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं. वीडियो एक मिनट 22 सेकंड का है. इस वीडियो में चिराग पासवान बाल ठीक करते भी दिख रहे हैं. इस लीक वीडियो को देखने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या चिराग पासवान के कैमरे के सामने आंसू दिखावे के हैं.
पिता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि के लिए चिराग का रिहर्सल, वीडियो हुआ वायरल
Last Updated: Oct 27, 2020 12:00 AM (IST)