Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिरैया’ का टीजर रिलीज: शादी के बाद जबरदस्ती पर दिव्या दत्ता ने उठाया बड़ा सवाल

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की नई वेब सीरीज ‘चिरैया’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. महज 20 सेकंड के इस टीजर ने एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मुद्दे को उठाया है-क्या शादी के बाद पति द्वारा की गई जबरदस्ती अपराध नहीं मानी जानी चाहिए
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की नई वेब सीरीज ‘चिरैया’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. महज 20 सेकंड के इस टीजर ने एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मुद्दे को उठाया है-क्या शादी के बाद पति द्वारा की गई जबरदस्ती अपराध नहीं मानी जानी चाहिए

 

 

टीजर में क्या दिखाया गया?

 

टीजर की शुरुआत एक शादी के मंडप से होती है, जहां दूल्हा-दुल्हन सात फेरे ले रहे हैं. अगले ही पल दृश्य बदलता है और एक सुहागन को छत की मुंडेर पर खड़े दिखाया जाता है.कैमरा उसकी कमर पर पड़े निशानों की झलक दिखाता है, जो पति द्वारा की गई जबरदस्ती का संकेत देते हैं. जब वह कैमरे की ओर मुड़ती है, तो उसकी आंखों का काजल फैला हुआ और आंसुओं से भीगा चेहरा दिखाई देता है.इसके साथ ही दिव्या दत्ता नजर आती हैं, जिनके चेहरे पर गहरा सदमा झलकता है.

 

शादी लाइसेंस नहीं, और चुप्पी सहमति नहीं

टीजर यह स्पष्ट संदेश देता है कि शादी किसी भी तरह की जबरदस्ती का लाइसेंस नहीं है. रिश्तों में सहमति (कंसेंट) और सम्मान सबसे जरूरी हैं.सीरीज इस सोच को चुनौती देती है कि विवाह के बाद स्त्री की इच्छा का महत्व कम हो जाता है. यह दर्शकों से आग्रह करती है कि चुप्पी को सहमति न समझा जाए और बंद दरवाजों के पीछे होने वाली हिंसा पर सवाल उठाए जाएं.

दर्शकों की प्रतिक्रिया

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दमदार प्रतिक्रियाएं आने लगीं.एक यूजर ने लिखा, “यह विषय हमारे समाज के लिए बेहद जरूरी है.दूसरे ने कहा, शादी विश्वास और सम्मान का बंधन है. मैरिज सर्टिफिकेट किसी को भी जबरदस्ती का अधिकार नहीं देता.एक अन्य कमेंट में लिखा गया, “कुछ कहानियां बताना आसान नहीं होता, लेकिन उन्हें बताना बहुत जरूरी है.

कास्ट और रिलीज जानकारी

‘चिरैया’ में दिव्या दत्ता के अलावा कई दमदार कलाकार नजर आएंगे, जिनमें शामिल हैं-संजय मिश्रा ,सिद्धार्थ शॉ ,प्रसन्ना बिष्ट ,फैसल राशिद ,टीनू आनंद ,सरिता जोशीयह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर जल्द ही प्रीमियर की जाएगी. हालांकि, रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही