Search

 
 
 

धनबाद का चिरकुंडा बोल बम के नारे से गूंज उठा

 
Nirsa : चिरकुंडा मारवाड़ी युवा मंच ने 24 जुलाई को चिरकुंडा नदी घाट से ऊपर बाजार स्थित शिव मंदिर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया. इसमें 5 साल से 15 साल तक के बच्चों-किशोरों ने भाग लिया. इसका उद्देश्य सनातन धर्म की जानकारी एवं बाबा भोले को जल कैसे अर्पित करते हैं, यह बताना था. आयोजक सुबह से ही चिरकुंडा नदी घाट पर एकत्रित होकर छोटे- छोटे बच्चों को कांवड़  -कपड़े दिए. बच्चे इसे पहनकर नदी घाट से कलश में जल भर कर बोल बम के नारे के साथ मंदिर में जल चढ़ाने निकल पड़े. कांवड़ यात्रा में बच्चों के साथ उनके परिजन भी शामिल हुए. चिरकुंडा बोलबम के नारे से गूंज उठा. बच्चों ने मंदिर पहुंचकर एक- एक कर भगवान शिव को जल चढ़ाया. कार्यक्रम के आयोजक मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रणव गाड्यान ने बताया कि आजकल बच्चे अपनी संस्कृति व धर्म से दूर होते जा रहे हैं. उन्हें इसकी जानकारी हो, इसी उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम किया गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही