Search

 
 
 

चिश्तिया पंचायत व सर्वधर्म सद्भावना समिति ने श्रावणी मेले में लगाया शिविर

 
आपसी सौहार्द को आगे बढ़ाने का जरूरत : एसएसपी Ranchi : कांटा टोली स्थित मौलाना आजाद कालोनी के पास चिश्तिया पंचायत एवं सर्वधर्म सद्भावना समिति के बैनर तले सोमवार को श्रावणी मेला स्वागत शिविर लगाया गया. इस अवसर पर फल, मिठाई, चाय, पानी देकर भक्तों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद ईस्लाम और इश्तेयाक ने की. इस मौके पर मुख्य अतिथि रांची एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी सुभांशु जैन, विशिष्ट अतिथि श्री महावीर मंडल अध्यक्ष जयसिंह यादव शामिल हुए. इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि रांची में सभी धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं. सभी लोग भाईचारे के साथ रहते हैं. प्रत्येक पर्व- त्यौहार को मिलजुल कर मनाते आ रहे हैं. यही हमारी गंगा- जमुनी तहजीब व संस्कृति का हिस्सा है. इसे बरकरार रखने की जरूरत है. आपसी सौहार्द को आगे बढ़ाने का जरूरत है. नई पीढ़ी के युवाओं को नशा से दूर और उच्च शिक्षा में आगे आने की जरूरत है.

 अच्छे कार्यों के लिए प्रशासनिक स्तर पर सहयोग - सिटी एसपी

सिटी एसपी सुभांशु जैन ने अच्छे कार्यों के लिए प्रशासनिक स्तर पर सहयोग देने की बात कही. श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सद्भावना एकता एवं भाईचारा का जो बीज बोकर एकता एवं भाईचारा का संदेश दिया है. उसे बरकरार रखते हुए हमलोग को आगे बढ़ने की जरूरत है. समाज में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाये रखने की आवश्यकता है. मौके पर लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार, नामकोम थाना प्रभारी समेत अफरोज, अय्यूब अंसारी, साबिर भाई, मोहम्मद फिरोज अंसारी, मोहम्मद परवेज, अफसर खान, मोहम्मद सुहैल, सिन्टू कुमार,शकील हबीबी, मो. आजाद, मोतासिर रजा,  प्रदीप राय बाबू समेत सैकड़ों लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें – आजसू">https://lagatar.in/ajsu-student-union-handed-over-the-demand-letter-to-the-chief-ministers-secretariat/">आजसू

छात्र संघ ने मुख्यमंत्री सचिवालय को सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही