Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नहीं रहे छितरमल जैन पाटनी, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

पारसनाथ शाश्वत तीर्थ क्षेत्र के थे न्यासी और उपाध्यक्ष, विभिन्न समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि Hazaribagh : जैन समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले छितरमल जैन पाटनी (80) का निधन बुधवार को उनके कालीबाड़ी स्थित निवास स्थान पर हो गया. शुक्रवार को उनके लिए दिगंबर जैन मंदिर बड़ा बाजार में तिया का दस्तूर हुआ. सर्वप्रथम शांति पाठ के बाद दिगंबर जैन पंचायत की ओर से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. सुशील पाटनी ने उनका जीवन परिचय तथा उपलब्धि का वर्णन किया. यह जानकारी देते हुए विजय जैन लुहाड़िया ने बताया कि औरंगाबाद से आए झारखंड, बिहार और बंगाल के वरिष्ठ सदस्य कन्हैयालाल जी, देवघर से आए न्यायीश बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जी जैन, ट्रस्टी एमपी अजमेरा, रांची गुणायतन के संस्थापक सदस्य सुनील अजमेरा और हजारीबाग गुणायतन के पदाधिकारी ने छितरमल जैन को श्रद्धांजलि दी. छितरमल जी पाटनी पारसनाथ मधुबन में शाश्वत तीर्थ क्षेत्र, दिगंबर जैन उच्च विद्यालय हजारीबाग, तीर्थ क्षेत्र कमेटी कोल्हा पहाड़, तीर्थ क्षेत्र कमेटी बिहार, बंगाल, ओडिशा दिगंबर जैन कमेटी, गुणायतन, सिद्धायतन व अन्य जगहों के पदाधिकारी थे. उनके निधन पर विभिन्न समाज के लोगों ने शोक व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/jharkhand-ats-to-interrogate-gangster-aman-srivastava-for-6-days-court-gives-permission/">

 गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से 6 दिनों तक पूछताछ करेगी ATS, कोर्ट ने दी इजाजत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही