Search

 
 
 

Ramgarh News: गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर हुआ चितरपुर, पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Ramgarh News: गणपति महोत्सव को लेकर पूरे चितरपुर क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर मत्था टेक रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है.
 
गणेश पूजा पंडाल

Ramgarh News: चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव की धूम मची हुई है. विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है. गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग-बिरंगी विद्युत सजावट और आकर्षक साज-सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, चितरपुर काली चौक में नव युवक संघ, मायल बाजार में स्वस्तिक क्लब, भगवती मंदिर में गणपति पूजा समिति, मारंगमरचा में नव युवक संघ तथा रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित हनुमान गणेश मंदिर में भव्य पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सभी पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गयी है.

 

सुबह और शाम पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंच रहे हैं. पूजा-अर्चना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर मत्था टेक रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है. 

 

वहीं, पूजा पंडालों में बज रहे गणेश वंदना और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है. जगह-जगह गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं. गणपति महोत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. शाम होते ही पूजा पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जा रही है. लोग परिवार के साथ पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद ले रहे हैं.

 

गणपति महोत्सव के कारण पूरे चितरपुर क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है. मौके पर मुख्य संरक्षक पीयूष चौधरी, हर्ष चौधरी, मुनीलाल साव, प्रकाशदीप पटवा, अभिषेक पटवा, मनीष साव, अध्यक्ष विवेक साव, ओनिश साव, अनिल दांगी, दीपक साव, शंकर साव, कुणाल तिवारी, उत्तम पटवा, जयप्रकाश यादव, दिनेश महतो, संजय पटवा, कन्हैया पटवा, कृष्णा कुमार, मुकेश कुमार सहित कई मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही