Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही में चित्रांश परिवार ने गांधी-शास्त्री जयंती पर निकाला सद्भावना मार्च

Barhi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर बरही में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से जुड़े चित्रांश परिवार ने सद्भावना मार्च निकाला. कार्यक्रम न्यू कॉलोनी स्थित चित्रांश शेखर सिन्हा के आवास पर मनाया गया. इसकी शुरूआत चित्रांशों के आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त की वंदना के हुई. वहां चित्रांश बंधुओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की. फिर सूर्यमंदिर स्थित चित्रगुप्त मंदिर तक सद्भावना मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल चित्रांशों ने गांधी जी अमर रहे, शास्त्री जी अमर रहे… जैसे नारे लगाते रहे. इसे भी पढ़ें–हिंदी">https://lagatar.in/hindi-feature-film-aa-bhi-jaao-piya-will-be-released-on-7th-anurag-mishra-will-be-seen-in-negative-character/">हिंदी

फीचर फिल्म ‘आ भी जाओ पिया’ 7 को होगी रिलीज, निगेटिव किरदार में नजर आएंगे अनुराग मिश्रा

फिल्म ‘थैंक गॉड’ पर बैन की मांग

इस मौके पर चित्रांश परिवार चित्रगुप्त भगवान को नाटकीय तरीकों से फिल्माने के लिए थैंक गॉड फिल्म पर बैन लगाने की मांग की. कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक राजेंद्र रुखैयार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार घोष, सचिव आशुतोष कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, श्याम कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, चंदन कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, निखिल कुमार, राज सिन्हा, लक्की सिन्हा, प्रभात कुमार सिन्हा, साक्षी, शिवेश, आर्यन, शौर्य, शालिनी, दिव्यांश, दीपिका, आर्या, पीहू सहित मीडिया प्रभारी जयदीप कुमार सिन्हा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–गांधी">https://lagatar.in/tribute-to-gandhi-and-shastri-bjp-leaders-buy-khadi-clothes/">गांधी

और शास्त्री को नमन: भाजपा नेताओं ने की खादी वस्त्रों की खरीदारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही