Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चित्रपट का तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव 23 जून से

Ranchi : झारखंड की कला संस्कृति की विरासत को समृद्ध करने और फिल्म निर्माण की विधा को जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए सक्रिय संस्था चित्रपट के द्वारा 23, 24 एवं 25 जून को सरला बिरला विश्वविद्यालय में प्रदेश स्तर का तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव- 2023 का आयोजन किया जा रहा है. चित्रपट के प्रांतीय कार्यशाला अध्यक्ष डॉ सुशील अंकन ने प्रेस वार्ता में कहा कि चित्रपट झारखंड के द्वारा पिछले दो वर्षों से अलग अलग जिलों मे दिए जा रहे फिल्म निर्माण प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि इस फिल्म महोत्सव में राज्य के विभिन्न जिलों से 102 लघु फिल्में भेजी गई. इस फिल्म महोत्सव के लिए तीन वर्गों में (लघु फिल्म, डाक्यूमेंट्री और कैंपस) फिल्में आमंत्रित की गई थी. उन फिल्मों को देख कर मुंबई से आए जूरी के सदस्यों ने 60 फिल्मों को प्रदर्शन के लिए योग्य पाया. जिनकी स्क्रीनिंग 23 से 25 जून के बीच सरला बिरला यूनिवर्सिटी आयोजन स्थल पर की जाएगी. इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में अतिथि के तौर पर अर्जुन मुंडा, केंद्रीय जनजातीय मंत्री भारत सरकार, डॉ महुआ माजी राज्यसभा सांसद, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सरयू राय, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पद्मश्री मुकुंद नायक मौजूद रहेंगे. प्रेस वार्ता में प्रांतीय समन्वयक नंदकुमार सिंह, डॉ. सुशील अंकन, राकेश रमण, सुमित मित्तल, पुलिन मित्र समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – रेड">https://lagatar.in/red-cross-society-election-on-june-16-total-1400-voters/">रेड

क्रॉस सोसाइटी का चुनाव 16 जून को, कुल 1400 वोटर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही