Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्लो झाओ ने बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk: आज ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है. और फिल्ममेकर क्लो झाओ ने अपनी फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. वह दुनिया की दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार हासिल किया. कैथरीन बिगेलो दुनिया की पहली महिला थीं जिन्होंने 2009 में अपनी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए ऑस्कर जीता था.

झाओ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत एवं एशियाई महिला हैं. झाओ ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा- `फिल्म ‘नोमैडलैंड’ की मेरी पूरी टीम ने साथ में बेहद खास सफर साथ में तय किया है. आप सभी का बहुत शुक्रिया. मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं`.

झाओ की तीसरी फिल्म है `नोमैलैंड`

किशोरावस्था में ही झाओ अमेरिका आ गई थी. और उसी समय से उन्होंने यह सोचना शुरू कर दिया था कि मुश्किल हालातों का कैसे सामना किया जाये. ‘नोमैडलैंड’ झाओ की तीसरी फिल्म है. इस फिल्म ने इस साल बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड भी जाता है. इसके अलावा इसी फिल्म के हिस्से बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड भी आया है.
बेस्ट डायरेक्शन की कैटेगरी में एमराल्ड फेनेल (प्रोमिसिंग यंग वुमन के लिए), ली आईजैक चुंग (मिनारी के लिए), थॉमस विंटरबर्ग (अनदर राउंड के लिए) और डेविड फिनचर (मैंक के लिए) को नामित किया गया था.

फिल्म `नोमैडलैंड’ ने जीते हैं कई और अवॉर्ड

‘नोमैडलैंड’ में डेविड स्ट्रैथेर्न और लिंडा मे ने भी अच्छा काम किया है. इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स, क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स, बाफ्टा अवार्ड्स, इंडीपेंडेंट स्प्रिट अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कार जीते हैं. फिल्म का निर्माण झाओ, मैकडोरमैंड, पीटर स्पीयर्स, मौली एशर और डैन जान्वी ने किया है. झाओ ने कहा था कि वे वांग कार-वाई और टेरेंस मलिक जैसी शख्सियतों से खासी प्रभावित हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही