Search

 
 
 

मसीही समुदाय ने मानव श्रंखला बनाकर मणिपुर घटना का विरोध जताया

 
Ranchi :  मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरतापूर्ण व्यवहार को लेकर हो रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस घटना को लेकर हर वर्ग के लोगों में आक्रोश है. राज्य भर के मसीही समुदाय ने आज रविवार को रांची के सुजाता चौक, सर्जना चौक से डंगरा टोली तक मानव श्रंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-lpc-was-handed-over-to-land-ryots-in-the-camp/">लातेहार

: शिविर में भू-रैयतों को एलपीसी सौंपा गया)

ऐसी घटना से हर तबके के लोग मर्माहत 

इस अवसर पर संत मरिया महा गिजाघर चर्च के विशप फेलेकस टोप्पो ने कहा कि मणिपुर में हुई घटना काफी दर्दनाक है. पीड़ित परिवार को ईश्वर शक्ति प्रदान करे. उन्होंने लोगों से अपील की कि मणिपुर में हो रही हिंसा को रोकने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करे. जीएल चर्च के बिशप सीमांत तिरकी ने कहा पुलिस को ऐसी घटनाओं को रोकने की जरुरत है. प्रशासन के रहते हुए इस तरह की घटना घटित होना काफी दुखद है.  इस घटना से हर समाज और वर्ग के लोग मर्माहत हैं. उन्होंने जल्द से जल्द मणिपुर में शांति बनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : बेहतर">https://lagatar.in/ravikant-of-latehar-honored-for-better-acting/">बेहतर

अभिनय के लिए सम्मानित हुए लातेहार के रविकांत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही