Search

 
 
 

लोयला मैदान में मसीही समुदाय का तीन दिवसीय आध्यात्मिक साधना शुरू

 
Ranchi : संत मरिया महागिरजाघर और आर्च बिशप हाउस के तत्वावधान में शुक्रवार को पुरूलिया रोड स्थित लोयला मैदान में मसीही समुदाय का तीन दिवसीय आध्यात्मिक साधना की शुरूआत हुई. रोजरी विनती बहन सिबरिया और फ्रांसिस द्वारा यीशु मसीह की प्रार्थना के बाद आध्यात्मिक साधना में आये लोगों का स्वागत किया गया.

पल्ली पुरोहित आनंद डेविड खलखो ने दिया संदेश

इस दौरान संत मरिया महागिरजाघर चर्च के फादर पल्ली पुरोहित आनंद डेविड खलखो ने लोगों को अपने संदेश में कहा कि यीशु ख्रिस्त ईश्वर के पुत्र हैं. परमेश्वर होते हुए भी मनुष्य के रूप में इस धरती पर जन्म लिया. हमारे लिए दुख- तकलीफ सहा. मनुष्यों के दुख- तकलीफ को समझा. अपाहिज, अंधा, लगंड़ा यीशु के पास आते थे. यीशु उसे चंगा कर घर वापस भेजता था. पापी लोग भी आते थे, उनके जीवन में भी बदलाव किया. आध्यात्मिक साधना में फादर विपिन कुंडलुना, फादर निखिल मिंज, फादर प्रफुल टोप्पो समेत हजारों मसीही धर्म विश्वासी, धर्म बहनें शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें – सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-on-world-tuberculosis-day-people-were-made-aware-if-there-are-symptoms-an-appeal-to-get-them-checked-immediately/">सिमडेगा

: विश्व यक्ष्मा दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक, लक्षण हो तो तुरंत जांच कराने की अपील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही