Ranchi : मसीही विश्वासियों ने आज रविवार को श्रद्धा और आस्था के साथ ईस्टर पर्व मनाया. प्रभु मसीह क्रूस पर चढ़ाए जाने के आज तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए.
इसी पुनरुत्थान की स्मृति में मसीही समुदाय के लोग सीएनआई चर्च के कांटाटोली स्थित कब्रिस्तान और जीईएल चर्च के कब्रिस्तान में जुटे. उन्होंने अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल अर्पित कर विनती प्रार्थना की.
परिवार के दिवंगत सदस्यों को याद करते हुए विश्वासियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सुपबह 3 बजे से ही कब्रिस्तानों में विश्वासियों का जुटना शुरू हो चुका था.
माना जाता है कि जिस प्रकार यीशु मसीह मृतकों में से जी उठे, उसी प्रकार एक दिन सभी मृतकों का पुनरुत्थान होगा. उनके पुनः आगमन पर मृत आत्माओं को पुनर्जीवन मिलेगा और उन्हें स्वर्ग में स्थान प्राप्त होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment