Search

 
 
 

रामगढ़: डीएवी बरकाकाना में हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस

 
Ramgarh: डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीएस बरकाकाना में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा सांता क्लॉज की वेशभूषा में प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा माजिद का गर्मजोशी से स्वागत करके हुई, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल बन गया. कार्यक्रम की शुरुआत लोकप्रिय क्रिसमस कैरल "जिंगल बेल्स" की मधुर प्रस्तुति से हुई. इसके बाद "डेक द हॉल्स विद बाऊज ऑफ हॉली" का मनमोहक प्रदर्शन स्कूल के बच्चों ने किया. जिसने सभी दर्शकों को क्रिसमस की उमंग से भर दिया. कक्षा नवम आ (मार्स) की श्रेयशी सौम्या ने क्रिसमस के महत्व और इसके प्रेम, शांति और सद्भाव के संदेश पर एक प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसे सभी ने बड़े ध्यान से सुना और सराहा. इस आयोजन का मुख्य आकर्षण कक्षा तीसरा से पांचवे के छात्रों द्वारा प्रस्तुत "लॉन्ग टाइम अगो" नामक एक सुंदर नाटक था, जो यीशु मसीह के जन्म की कहानी पर आधारित था. इस नाटक ने दया और करुणा के मूल्यों को खूबसूरती से उजागर किया. कार्यक्रम में कक्षा तीसरा के छात्रों द्वारा कैरल मेडले की प्रस्तुति और कक्षा चौथी और पांचवीं के छात्रों द्वारा "फेलिस नवीदाद" का जोशीला प्रदर्शन भी शामिल था. छात्रों का उत्साह और रंगीन परिधान समारोह को और भी यादगार बना दिया. अपने संबोधन में प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा माजिद ने छात्रों को आशीर्वाद देने के साथ-साथ एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया. उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों के लिए सबसे महान सांता क्लॉज हैं क्योंकि वे हर दिन उन्हे ज्ञान के उपहार देते हैं. कार्यक्रम का समापन क्रिसमस की खुशी और सद्भावना को आगे बढ़ाने के वादे के साथ हुआ. स्कूल परिसर, जो क्रिसमस की सजावट से सजा हुआ था, एकता और खुशी की भावना से गूंज उठा और यह दिन सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-police-arrested-11-people-who-made-fake-ids-and-documents-of-bangladeshi-intruders/">दिल्ली

पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के फेक ID और डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही