Ranchi : ख्रीस्त विश्वासियों का अद्भुत और उल्लासपूर्ण पर्व क्रिसमस 24 दिसंबर से शुरू हो जायेगा. रांची के सभी चर्चो में क्रिसमस मनाने के लिए तैयारी की जा रही है. संत पौल्स चर्च, जीईएल चर्च और नॉर्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च में निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. यह समय विश्वासियो के लिए अनमोल क्षण होगा. जब प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में चारों ओर श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. प्रभु यीशु स्वर्ग से पृथ्वी पर आकर मानवता का उद्धार करेगा. . प्रभु यीशु पाप से मुक्ति प्रदान करेगा. प्रेम, शांति और मुक्ति का अद्वितीय संदेश देगा. दिलों को सुकून और उत्साह देगा. आस्था, आदर्श और दृष्टिकोणों को नयी दिशा देने के लिए प्रेरित करेगा. परम पिता परमेश्वर अपने इकलौते पुत्र को मुक्ति के लिए भेजेगा.
ख्रीस्त विश्वासियों का क्रिसमस पर्व 24 दिसंबर से, रांची के चर्चो में क्रिसमस की तैयारी
Last Updated: Dec 20, 2024 12:00 AM (IST)