Search

 
 
 

लातेहार: धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस गैदरिंग सह वार्षिकोत्‍सव

 
Latehar: संत जेवियर एकेडमी महुआडांड़ में शनिवार को क्रिसमस गैदरिंग सह वार्षिकोत्‍सव धूमधाम से मनाया गया. इस गैदरिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर संजय गिद्ध, डाल्टनगंज धर्मप्रांत के शिक्षा डायरेक्टर फादर बरथोलोमी एवं फादर सुरेश तिर्की द्वारा दीप प्रज्वलित कर चरनी आशीष के साथ किया गया.  क्रिसमस गैदरिंग में आकर्षक रूप से चरनी व क्रिसमस ट्री सजाया गया था. मंच पर बच्चों ने सांता क्लॉज़ के वेश मे क्रिसमस गीतों पर मनमोहक नृत्य किया. बिशप थियोडोर ने कहा कि बच्चों के साथ मिल कर क्रिसमस गैदरिंग करना चाहते हैं, कि बच्चों से ही क्रिसमस की शुरुआत होती है. फादर ने अपने संदेश में बच्‍चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब मन लगा कर अध्ययन करें. मन नई नई चीजों को सोचने और आगे बढ़ने के लिए है. दिल से सभों को प्यार करें तथा कठिन मेहनत करें. उन्होंने सभी बच्चों के लिए प्रर्थानायें की. उन्‍होने कहा कि छात्रों  के अलावा अभिभावक व शिक्षकों को भी अनुशासन और समय का उपयोग करना जरूरी है. मौक पर अभिभावक सहित कई बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-said-he-met-george-soros-at-hardeep-puris-house-union-minister-said-tharoor-had-submitted-the-guest-list/">शशि

थरूर ने कहा, हरदीप पुरी के घर जॉर्ज सोरोस से मिला था, केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेहमानों की लिस्ट थरूर ने सौंपी थी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही