Search

राजधानी के चर्च सजकर तैयार, कल मनाएंगे क्रिसमस

Ranchi: राजधानी के जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च और संत मरिया महागिरजाघरों में क्रिससम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. क्रिसमस को लेकर चर्च के अलावा मदर हाउस, उर्सलाईन कान्वेंट व मनरेसा हाउस समेत मिशनरी संस्थाओं को लाइट औऱ चमचमाती प्लास्टिक पेपर व क्रिसमस ट्री से संवारा गया है. 24 दिसम्बर की रात को सभी मिशनरी स्थानों पर विशेष मिस्सा आयोजित की जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/2-68.jpg">

class="size-full wp-image-992599 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/2-68.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

संत मरिया महागिरजाघर चर्च

पुरूलिया रोड स्थित संत महागिरजाघर चर्च को क्रिसमस त्यौहार को लेकर पूरी तरह से सजाया गया है. चर्च के मुख्य गेट के सामने क्रिसमस ट्री रखा गया है. चर्च परिसर में बड़ा टेंट लगाया गया है. चर्च के पश्चिम छोर की ओऱ भव्य चरनी बनाया गया है. चर्च के अंदर बेदी को फूलों से संवारा जा चुका है. रंग बिरंगा गुब्बारा दीवालों पर टांगा जा चुका है. चर्च परिसर को सफेद पट्टी से सजाया गया है. जो शांति को प्रदर्शित किया है. बेदी के ठीक सामने भी एक छोटा चरनी बनाया गया है. इससे लोगों को प्रभु यीशु का आगमन का एहसास होगा. 24 दिसम्बर की रात 10.30 बजे आर्चबिशप विसेंट आइंद चरनी आशिष करेंगे. इसके बाद विशेष मिस्सा होगी. इसके बाद यीशु चुबंन कार्यक्रम होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/4-45.jpg">

class="size-full wp-image-992600 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/4-45.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जीईएल चर्च

मेनरोड स्थित जीईएल चर्च को बेहतरीन लाइटों से सजाया गया है. चर्च से लेकर हेडक्वार्टर कंग्रीगेशन तक रोड को लरी से सजाया गया है. विश्वासियों के स्वागत के लिए चर्च के मुख्य गेट के सामने क्रिसमस ट्री रखा गया है. बेदी के आसपास फूल औऱ रंग बिरंगा लाइटों से चर्च परिसर को चमका दिया गया है. रात को दिन जैसा नजर आयेगा. पेड़ों में टिमटिमाते तारे औऱ अलग-अलग प्रकार के लाइटों से संवारा जा चुका है. जो विश्वासियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/6-35.jpg">

class="size-full wp-image-992601 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/6-35.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

संत पौल्स कथिड्रल चर्च

बहुबाजार स्थित संत पौल्स कथिड्रल चर्च राजधानी के सबसे पुरानी चर्चों में से एक माना जाता है. इस चर्च मे पारंपरिक तरीके से आराधना होती आ रही है. 24 दिसम्बर शाम पांच बजे जागरण होगी. इसके बाद परमेश्वर आराधना होगी. इसके मुख्य अनुष्ठदाता बिशप बीबी बास्के शामिल होंगे. इसके सहयोग देने के लिए पुरोहित डेविड, डायसिस सेक्रेटरी जोलजस कुजूर, डायसिस कोषाध्यक्ष अनिल कुमार डहंगा, एजुकेशन सेक्रेटरी रेव्ह सामुएल भुईयां, सहायक पुरोहित सुनिल एमानुएल भुईयां, सिस्टर रेव्ब ग्लोरिया डहंगा, रेव्ह जोहन भेंगरा, रेव्ह सलायन पूर्ती समेत अन्य फादर शामिल होंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/7-30.jpg">

class="size-full wp-image-992602 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/7-30.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

1870 का पानी जहाज लोगों को आकर्षित करेगा

इंग्लैंण्ड निवासी थोमस ब्रे छोटानागपुर में मिशनरी को पानी जहाज से समुद्र रास्ते छोटानागपुर भेजा था. जो आज भी चर्च परिसर के मुख्य गेट के सामने उनकी याद मे रखा गया है. जो लोगों को पुरानी यादों का एहसास दिलाता है. इस जहाज को भी पूरी तरह से लाइटों से संवारा गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/8-26.jpg">

class="size-full wp-image-992605 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/8-26.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

क्रिसमस दुकानों में उमड़ी भीड़

क्रिसमस बाजार में क्रिसमस सामग्री की खरीदारी करने के लिए बहुबाजार, पुरूलिया रोड, अपर बाजार जैसे क्रिसमस बाजार में लोगों की भीड़ जुटी. कोई क्रिसमस ट्री तो कोई पैकेज, छोटा यीशु का प्रतिमा तो कोई रंग बिरंगा टीमटिमाती लरी, तारे, घंटा तो कोई टोपी खरीदते देखा गया. लोग छोटा कार्टून से बनी चरणी को घर लेते गया जो सबसे कम कीमत में बेचा जा रहा था. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन

भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp