Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रांसफर के बाद भी पद पर जमे हैं रांची भू-अर्जन कार्यालय के सीआई, जिम्मेदार कौन ?

Advertisement
Advertisement
- एक माह पूर्व गढ़वा के मंझिआंव हुआ था पदस्थापन - रांची कार्यालय से अब तक नहीं किए गए हैं विरमित - नये सीआई भी पुराने कार्यालय से विरमित नहीं हुए Ranchi: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड राजस्व सेवा संवर्ग के नव प्रोन्नत अंचल निरीक्षक सह कानूनगो का दूसरे जिले में पदस्थापन किया गया था. इस संदर्भ में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड सरकार द्वारा बीते 5 फरवरी को कार्यालय आदेश जारी कर 55 कानूनगो का पदस्थापन किया गया था. इसके बावजूद अब तक कई सीआई को विरमित नहीं किया गया है. इस कड़ी में राजधानी रांची के जिला भू-अर्जन कार्यालय में पूर्व में पदस्थापित अंचल निरीक्षक सह कानूनगो सुधांशु पाठक अब तक अपने पुराने कार्यालय में ही योगदान दे रहे हैं. इनका पदस्थापन गढ़वा जिले के मंझिआंव किया गया है. लेकिन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रांची द्वारा अबतक इन्हें विरमित नहीं किया गया है. दूसरी ओर विभाग द्वारा जारी आदेश में भू-अर्जन कार्यालय, रांची में इस पद पर नवप्रोन्नत अंचल निरीक्षक सह कानूनगो पंकज कुमार सिन्हा को पदस्थापित किया गया था. उन्होंने एक सप्ताह पूर्व ही जिला भू-अर्जन कार्यालय, रांची में योगदान दे दिया है. इसके बावजूद निवर्तमान कानूनगो द्वारा उन्हें अब तक पदभार नहीं सौंपा गया है.

बोलने से बचते नजर आ रहे वरीय पदाधिकारी

हैरत की बात यह है कि भू-अर्जन कार्यालय रांची में नवपदस्थापित नये सीआई भी अपने पुराने मुख्यालय धनबाद से विरमित नहीं किए गए हैं. हालांकि उनका कहना है कि पुराने कार्यालय में आवेदन देकर उन्होंने एक सप्ताह पूर्व ही रांची कार्यालय में योगदान दे दिया है. ऐसे में एक माह पूर्व विभाग द्वारा दिए गए आदेश की साफ तौर पर अनदेखी प्रतीत हो रही है. जिला भू-अर्जन कार्यालय, रांची के निवर्तमान सीआई सुधांशु पाठक और धनबाद भू-अर्जन कार्यालय के निवर्तमान सीआई पंकज कुमार सिन्हा, दोनों को संबंधित कार्यालय से विरमित नहीं किया जाना विभागीय पदाधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल भी खड़ा करता है. बहरहाल इस मामले में कोई भी वरीय अधिकारी कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे हैं.

क्या कहते हैं नवपदस्थापित सीआई

नवपदस्थापित अंचल निरीक्षक सह कानूनगो पंकज कुमार सिन्हा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैंने एक सप्ताह पूर्व ही भू-अर्जन कार्यालय, रांची में योगदान दिया है. हालांकि अब तक पुराने सीआई सुधांशु पाठक द्वारा पदभार नहीं सौंपा गया है. इस बाबत वरीय अधिकारियों से पूछे जाने पर कहा गया था कि फरवरी माह का वेतन बनने के बाद निवर्तमान सीआई को विरमित कर दिया जाएगा. लेकिन, फरवरी माह बीतने के पांच दिन बाद भी उन्हें विरमित नहीं किया गया है. ऐसे में वह नये कार्यालय में बिना पद के योगदान दे रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा, पुराने पदस्थापन कार्यालय, धनबाद से उन्हें विरमित नहीं किया गया है. वहां आवेदन देने के बाद भू-अर्जन कार्यालय रांची में एक सप्ताह से योगदान दे रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही