Search

 
 
 

HDFC के पॉलिसी के पैसे को वापस कराने के नाम पर 15.45 लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को CID ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi: HDFC पॉलिसी के पैसे को वापस कराने के नाम पर 15.45 लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. डीजीपी सह सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर सीआईडी की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए सैकत दास को पकड़ा है. वह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है. गिरफ्तार साइबर अपराधी ने धनबाद जिले के बाघमारा का रहने वाले एक व्यक्ति से ठगी की घटना को अंजाम दिया था. शनिवार को सीआईडी ने इसको लेकर जानकारी दी.

जानें किस तरह दिया साइबर अपराध की घटना को अंजाम

इस अपराध को करने के लिए साइबर अपराधी द्वारा विभिन्न फर्जी नम्बरों से लोगों को कॉल करते हैं और डेड इंसुरेस पॉलिसी, पॉलिसी क्लेम तथा लोन दिलाने के नाम पर लोगों को प्रलोभन देकर विभिन्न बैंक खाताओं में धोखे से विश्वास में लेकर पैसे की ठगी कर लेते हैं. किसी अज्ञात नंबर से डेड इंसुरेंस पॉलिसी, पॉलिसी क्लेम तथा लोन का पैसा बढाकर वापस दिलाने के नाम पर कॉल आने पर उनसे अपनी निजी जानकारी साझा ना करें. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cm-yogi-reached-mahakumbh-praised-the-patience-of-saints-in-the-disaster-said-it-is-necessary-to-be-careful-from-opponents-of-sanatan-dharma/">CM

योगी महाकुंभ पहुंचे, आपदा में संतों के धैर्य की सराहना की, कहा, सनातन धर्म विरोधियों से सावधान रहना जरूरी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही