Search

 
 
 

मोबाइल फोन चोरी कर रुपये उड़ाने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi  : मोबाइल फोन चोरी कर खाते से रुपये की निकासी करने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. सीआईडी की साइबर सेल की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोष मंडल को गिरफ्तार किया है. उसके पास एक मोबाइल, सिम कार्ड और एक एटीएम बरामद किया गया है. सीआईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कांड में वादी का मोबाइल अज्ञात साईबर अपराधियों द्वारा धनबाद स्टेशन के करीब चोरी कर विभिन्न बैंक खातों से कुल 3.25 लाख रुपये अवैध हस्तांतरण कर लिया था. वादी ने साइबर सेल से किए शिकायत में बताया था कि रांची से हाथिदा ट्रेन से जाने के क्रम में 28 अप्रैल की सुबह तीन बजे के करीब धनबाद स्टेशन आने पर मालुम चला कि दोनों फोन बैग से चोरी हो गया है. चोरी किए गये मोबाइल से अपराधी ने मोबाइल का पासवर्ड खोलकर खाते से अवैध हस्तांतरण कर लिया था. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-huge-amount-of-cash-recovered-from-a-car-in-ranchis-assembly-police-station-area/">BREAKING

: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक कार से 3.35 लाख कैश बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही