Search

 
 
 

HDFC बैंक का अधिकारी बता फर्जी नौकरी बांटने वाले को CID ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi: HDFC बैंक का अधिकारी बताकर फर्जी नौकरी बांटने वाले विकास धर लाल को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. विकास का घर रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर चौक में है. इस संबंध में रांची के साइबर थाने में बीते साल दो अगस्त को मामला दर्ज किया गया था. ठगी के शिकार गुमला के सिसई थाना क्षेत्र में रहनेवाले शख्स को HDFC बैंक में लीगल मैनेजर एवं एक अन्य व्यक्ति गौरव कुमार डे को बिजनेस मैनेजर के पद पर जॉइन कराया गया. इन्हें बैंक का आईडी कार्ड तक दिया गया. इन दोनों को टारगेट के नाम पर खाता खुलवाने और लोन दिलाने के नाम पर लोगों को फांसने का काम दिया गया. करीब 50-60 लोगों का बैंक में खाता खुलवाया गया. वहीं लोन दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख 65 हजार 972 रुपये की ठगी कर ली गई. जांच में फर्जी बैंक अधिकारी बने विकास धर लाल का असली चेहरा बेनकाब होने के बाद उसे साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें-जेएसएससी">https://lagatar.in/jssc-cgl-exam-download-admit-card-from-21st-january/">जेएसएससी

(CGL) परीक्षाः 21 जनवरी से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही