Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो साइबर अपराधियों को CID ने किया गिरफ्तार, एनी डेस्क डाउनलोड करा दो लाख रुपये उड़ाने का आरोप

Advertisement
Advertisement
Ranchi : एनी डेस्क डाउनलोड कराकर दो लाख रुपये की निकासी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. साइबर अपराधियों सदर थाना क्षेत्र स्थित बड़गाईं निवासी सुशील उरांव के खाते से दो लाख रुपए की निकासी कर ली थी. इस मामले की जांच सीआइडी कर रही है. इसी दौरान सीआईडी की साइबर अपराध थाने की पुलिस ने देवघर के पालाजोरी से साइबर अपराध के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पालाजोरी थाना क्षेत्र के असना लखनपुर निवासी शमशाद नूरानी व लखनपुर निवासी कदम रसूल उर्फ छोटका शामिल हैं. इनके खिलाफ पालाजोरी थाने में भी चार सितंबर 2015 को साइबर अपराध से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. साइबर एसपी कार्तिक एस. व साइबर थाने की डीएसपी नेहा ने शुक्रवार को सीआईडी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर पूरे मामले की जानकारी दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/CUD-arresst12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

दोनों अपराधी 10वीं और आठवीं तक पढ़े हैं

पकड़े गए दोनों साइबर अपराधी 10वीं व आठवीं तक पढ़े हैं. ये साइबर अपराध गिरोह के सदस्य हैं. इनके गैंग में कई बड़े अपराधी हैं, जिनके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी भी शीघ्र होगी. उनकी गिरफ्तारी से ही यह स्पष्ट होगा कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है. इसे भी पढ़ें- चक्रधरपुर">https://lagatar.in/heavy-rain-in-chakradharpur-water-enters-power-department-office-two-houses-collapse-in-puranibasti/">चक्रधरपुर

में भारी बारिश, बिजली विभाग के कार्यालय में घुसा पानी, पुरानीबस्ती में दो घर गिरे

सर्विलांस के माध्यम से हुई गिरफ्तारी

साइबर थाने की पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर पर बातचीत के आधार पर अपराधी का मोबाइल नंबर निकाला और सर्विलांस के माध्यम से उक्त अपराधी के देवघर के पालाजोरी में होने की जानकारी हासिल की, इसके बाद साइबर थाने की पुलिस बुधवार ( 29 सितंबर) को देवघर पहुंची और वहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रांची लायी. इसे भी पढ़ें- सहायक">https://lagatar.in/state-government-responsible-death-assistant-police-employee-pushpa-kullu-deepak-prakash/">सहायक

पुलिसकर्मी पुष्पा कुल्लू की मौत की जिम्मेवार है राज्य सरकार : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही