Search

रांची में 3.50 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी में महिला से 3.50 लाख रुपये की ठगी करनेवाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है. इनमें देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र का रहने वाले एनुल अंसारी और बहारूद्दीन अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाईल, तीन सिम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किये हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/12-7.jpeg"

alt="" width="1200" height="1600" />

कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बन कर ली थी ठगी

इन साइबर अपराधियों द्वारा मोरहाबादी की रहने वाली कुमारी पूजा से 3.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी. पूजा ने इस सिलसिले में साइबर थाना में एक दिसंबर 2022 को मामला दर्ज कराया था. बताया था कि साइबर अपराधियों ने एसबीआई कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बन कर पहले एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड कराया और फिर पूजा से 3.50 लाख रुपए की ठगी कर ली थी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/11-8.jpeg"

alt="" width="1200" height="1600" />

ऐसे की जाती है ठगी

पुलिस के मुताबिक, साईबर अपराधियों द्वारा विभिन्न बैंक के कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बन कर लोगों को आम सहायता के नाम पर कॉल किया जाता है. फिर एनी डेस्क स्क्रीन शेयरिंग एप्लिकेशन डाउनलोड करवाकर ट्रांजेक्शन करवाया जाता है. इसके बाद Internet Banking तथा UPI Details लेकर पैसों का अवैध रूप से निकासी कर लिया जाता है.
इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-prohibitory-orders-in-force-in-the-district/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : जिले में निषेधाज्ञा लागू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp