Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 63.98 लाख ठगने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआइडी ने किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : 63.98 लाख रूपये की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने यूपी के लखनऊ का रहने वाला राहुल त्रिपाठी और देव प्रकाश शामिल है. सीआईडी ने गुरुवार जानकारी देते हुए बताया कि सात दिसंबर 2023 को साइबर क्राइम थाना कांड 105/2023 दर्ज किया गया था. दर्ज कराए गए मामले में वादिनी ने कहा था कि, साइबर अपराधी ने उनसे टेलीग्राम के माध्मय से संपर्क किया था. जिसमें लूडो और फिशडोम को लाइक कर स्क्रिन शॉट भेजने का पार्ट टाइम जॉब ऑफर किया गया. जिसके बाद वीडियो लाइक करने का काम दिया गया. इसे भी पढ़ें -JSSC">https://lagatar.in/recovery-of-jssc-admit-card-from-a-close-relative-former-cm-is-a-serious-matter-sanjay-seth/">JSSC

एडमिट कार्ड पूर्व CM के करीबी के यहां बरामद होना गंभीर विषयः संजय सेठ

विभिन्न बैंक खाताओं में पैसे डालने को बोला गया

टेलीग्राम प्रोफाइल के माध्यम से दिए गए टास्क को करने के लिए इन्हें विभिन्न बैंक खाताओं में पैसे डालने को बोला गया.फिर उनसे यह कहा गया कि, पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कर दिया जाएगा. जिससे मिलने वाले लाभ को ग्लोबल कम्पनी की साइट global-171.in पर दिखाया जायेगा. इसके बाद वादिनी को इन्वेस्ट किये हुए पैसे फेक अकाउंट में दिखना शुरू हो गया, जिससे वह झांसे में आ गई. झांसा में लेने के लिए इनके अकाउंट में कुछ पैसे डाले गये, लेकिन बाद में पैसे डालना बंद कर दिया गया और इस तरह से इनके साथ कुल 63.98 लाख रूपयों का साइबर ठगी कर लिया गया.

ट्रांजेक्शन आईपी के यूजर का मूल स्थान हॉन्गकॉन्ग में पाया गया

सीआइडी की जांच में इन बैंक खाताओं से हुए ट्रांजेक्शन के आईपी के यूजर का मूल स्थान हॉन्गकॉन्ग और चाइना में पाया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में सभी बैंक खाताओं को फ्रिज कराया गया. विश्लेषण के बाद संबंधित सभी बैंक खाताओं में कुल 88.93 लाख रूपया को फ्रीज करवा दिया गया. इसे भी पढ़ें -लातेहार">https://lagatar.in/latehars-karate-players-won-four-medals-including-two-gold/">लातेहार

के कराटे खिलाड़ियों ने जीता दो स्वर्ण समेत चार पदक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही