Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल रजिस्ट्री कार्यालय से हुए फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी मामले में CID ने किया दो को गिरफ्तारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बंगाल रजिस्ट्री कार्यालय से हुए फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी मामले में सीआईडी ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों का नाम समीर और अभिषेक बताया जा रहा है. जिस भूखंड को लेकर कार्रवाई हुई है, वह रांची के पिठोरिया इलाके में स्थित है, उसका कुल रकबा(क्षेत्रफल) 7.21 एकड़ है. इस मामले का खुलासा सबसे पहले लगातार न्यूज ने किया था. इसे भी पढ़ें -बड़ी">https://lagatar.in/five-mlas-including-champai-soren-reached-raj-bhavan-to-meet-the-governor/">बड़ी

खबर : चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, राज्यपाल बोलें- विचार कर जल्द बुलाएंगे

सुशांत घोष ने पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई

जमीन जमुआरी मौजा के खाता नंबर 10,11,33,29 और प्लॉट नंबर138,139,140,142,160,161 और 162 है. जमीन पर खुद का मालिकाना हक बताने वाले सुशांत घोष ने इस सभी लोगों के खिलाफ पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. पिठोरिया थाना में दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए सीआईडी ने जांच शुरू की है.

प्रशांत घोष की जगह फर्जी व्यक्ति का इस्तेमाल कर पावर ऑफ एटोर्नी ली

प्राथमिकी में कहा गया है कि विमल सिंघानिया ने साजिश के तहत प्रशांत घोष की जगह किसी फर्जी व्यक्ति का इस्तेमाल कर उनकी जमीन की पावर ऑफ एटॉर्नी ले ली. उसके आधार पर प्रशांत घोष की जमीन की खरीद-बिक्री की गयी. रांची में स्थित जमीन की पावर ऑफ एटॉर्नी चौबीस परगना, पश्चिम बंगाल की रजिस्ट्री कार्यालय में 19 अप्रैल 2023 को हुई है. जिसका नंबर 160400155 है.

म्यूटेशन का आवेदन खारिज कर दिया गया

रजिस्ट्री 9 मई 2023 को हुई है. आश्चर्य की बात यह है कि बंगाल में हुए पावर ऑफ एटॉर्नी में पहचान रांची के व्यक्ति ने की है. जमीन की खरीद के बाद उस पर बाउंड्री भी खड़ी कर दी गयी है. म्यूटेशन के लिए आवेदन भी दिया गया था, लेकिन प्रशांत घोष के भाई सुशांत घोष की आपत्ति के बाद म्यूटेशन का आवेदन खारिज कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें -जेल">https://lagatar.in/hemant-soren-will-spend-tonight-in-jail-will-stay-in-block-b-of-upper-division-cleanliness-done/">जेल

में कटेगी हेमंत सोरेन की आज की रात, अपर डिवीजन के ब्लॉक-बी में रहेंगे, कराई गई साफ-सफाई

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही