Ranchi: ट्रेडिंग के नाम कर 39 लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार को सीआईडी ने जानकारी दी कि धनबाद के रहने वाले समीर अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. वादी के द्वारा बीते 25 जुलाई को ठगी से संबंधित शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराया गया था. जिसके बाद साइबर सेल की टीम में कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें -Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-flags-off-awareness-chariot-of-chief-minister-maniya-samman-yojana/">Jamshedpur
: मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी
से शुरू होगी 20 सीटर एयर टैक्सी सेवा [wpse_comments_template]
: मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी
जानें कैसे की गयी ठगी
साइबर अपराधी ने वादी को इंस्टाग्राम में एड के माध्यम से सम्पर्क किया और निवेश करने का प्रलोभन दिया गया. इसके बाद व्हाट्सएप पर ग्रुप "N-Wisdom in stock-AQR 170" के जरिये जुड़ने को कहा. बाद में व्हाट्सएप ग्रुप:-8789606800-वीआईपी 133 के जरिये निवेश के बारे में जानकारी प्राप्त करने को कहा. इसके बाद वादी को एक ए क्यूआर प्रो नाम के एप में अपना ट्रेडिंग एकाउन्ट खोलने और उसके जरिए निवेश करते हुए मूल राशि का 10 गुणा करने का प्रलोभन देते हुए कुल 39.31 लाख रूपया साइबर अपाराधियों ने ठग लिया. गिरफ्तार साइबर अपराधी के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक खाता संख्या 0230000109271609 में 10 दिनों में 94.47 लाख रूपया क्रेडिट हुआ है. गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपी के नाम से जो बैंक खाता है, उसको लेकर हरियाणा, पंजाब, तामिलनाडु, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और कर्नाटक में कुल 20 शिकायतें दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें -भागलपुर">https://lagatar.in/air-taxi-service-will-start-soon-from-bhagalpur/">भागलपुरसे शुरू होगी 20 सीटर एयर टैक्सी सेवा [wpse_comments_template]
Leave a Comment